Connect with us
Uttarakhand news: Neha Silori ARO Rudraprayag narkota qualified RO/ ARO Exam
Image : social media ( Neha Silori ARO Rudraprayag)

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: रुद्रप्रयाग की नेहा सिलोडी बनी सहायक समीक्षा अधिकारी बढ़ाया परिजनों का मान…

UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग

बधाई: रुद्रप्रयाग की नेहा सिलोडी बनी सहायक समीक्षा अधिकारी बढ़ाया परिजनों का मान…

1 min read

Neha Silori ARO Rudraprayag: नरकोटा की नेहा सिलोडी बनी सहायक समीक्षा अधिकारी, बढ़ाया परिजनों का मान..                                      Neha Silori ARO Rudraprayag qualified RO/ ARO Exam : उत्तराखंड की बेटियों की जितने प्रशंसा की जाए उतनी कम है यहां की बेटियां आज विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर आए दिन सफलता हासिल कर अपने परिजनों का मान बढा रही है। हम आए दिन आपको ऐसी ही होनहार बेटियों से रूबरू करवाते रहते हैं जिन्होंने किसी विशेष क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की हो। आज हम आपको रुद्रप्रयाग जिले की नेहा सिलोडी से रूबरू करवाने वाले हैं जो सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर चयनित हुई है।

यह भी पढ़े :बधाई: हरिद्वार के प्रशांत बनेंगे सहायक समाज कल्याण अधिकारी, हासिल की पहली रैंक

बता दें रुद्रप्रयाग जिले के नरकोटा गांव की निवासी नेहा सिलोडी ने RO /ARO परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर चयनित होकर अपने परिजनों का मान बढ़ाया है। नेहा की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है वहीं पूरे गांव में खुशी की लहर बरकरार है। बता दें सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा” (UKPSC RO/ARO Exam) उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली एक मुख्य परीक्षा होती जो समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के पदों पर भर्ती के लिए होती है। ये परीक्षा स्नातक स्तर पर आयोजित की जाती है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top