Connect with us
Champawat Tanakpur Prayagraj Triveni Express train from February 15, route timings schedule uttarakhand breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Tanakpur Prayagraj Triveni Express)

Home / UTTARAKHAND NEWS / टनकपुर से प्रयागराज के लिए 15 फरवरी से रोज दौड़ेगी त्रिवेणी एक्सप्रेस जानें रूट टाइमिंग

UTTARAKHAND NEWS चम्पावत

टनकपुर से प्रयागराज के लिए 15 फरवरी से रोज दौड़ेगी त्रिवेणी एक्सप्रेस जानें रूट टाइमिंग

1 min read

Tanakpur Prayagraj Triveni Express: चंपावत के टनकपुर से प्रयागराज के लिए 15 फरवरी से रोज चलेगी त्रिवेणी एक्सप्रेस…

Champawat Tanakpur Prayagraj Triveni Express train from February 15, route timings schedule uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के लिए आगामी 15 फरवरी से त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह मे चार दिन के बजाय रोज किया जाएगा। बताते चले अमृत भारत योजना के तहत टनकपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी के साथ एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात मिल रही है जिससे यात्रियों को लाभ मिल सकेगा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand train cancel today: काठगोदाम से संचालित होने वाली क‌ई ट्रेनें जून तक निरस्त

बता दें वर्तमान में स्टेशन से एक्सप्रेस ट्रेनों में सप्ताह में पांच दिन अछनेरा तक सुबह 4:10 बजे एक्सप्रेस ट्रेन संचालित हो रही है। जबकि त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन सुबह सात बजे प्रयागराज होकर सिगरौली, शक्तिनगर तक सप्ताह में रविवार, सोमवार, शुक्रवार और बृहस्पतिवार को संचालित हो रही है। दिल्ली के लिए जन शताब्दी एक्सप्रेस प्रतिदिन सुबह 11:25 बजे चल रही है।

०दौरई के लिए सप्ताह में रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को एक्सप्रेस ट्रेन शाम 6:20 बजे चलती है। देहरादून के लिए सप्ताह में एक दिन शनिवार की शाम 7:35 बजे एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है।इसके अलावा पैसेंजर ट्रेनों में प्रतिदिन सुबह सात बजे टनकपुर से पीलीभीत तक और प्रतिदिन दोपहर 11:45 बजे पैसेंजर ट्रेन पीलीभीत तक संचालित हो रही है।

०इसके बाद प्रतिदिन दोपहर 2:55 बजे बरेली सिटी तक पैसेंजर ट्रेन और शाम 5:50 बजे पीलीभीत तक पैसेंजर ट्रेन संचालित हो रही है। फरवरी के पहले पखवाड़े में त्रिवेणी के प्रतिदिन संचालित होने और जल्द नांदेड़ एक्सप्रेस के संचालन, देहरादून तक तीन दिन संचालन से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

माँ पूर्णागिरि मेला नजदीक दो मेला स्पेशल का आदेश आना शेष

रेलवे की ओर से प्रतिवर्ष मां पूर्णागिरि मेला अवधि 3 माह के लिए दो मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन होता है। इस वर्ष मेले का आगाज 27 फरवरी से हो रहा है लेकिन अभी मेला स्पेशल ट्रेन संचालन का आदेश नहीं आया है। दो मेला स्पेशल ट्रेनों में एक बरेली और एक कासगंज तक संचालित होती रही है मेले के दौरान प्रतिदिन यात्रियों की संख्या 1500 से अधिक रहती है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top