Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड: 2 दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट 4 जिलों में भूस्खलन की चेतावनी uttarakhand weather landslide
UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम
उत्तराखंड: 2 दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट 4 जिलों में भूस्खलन की चेतावनी uttarakhand weather landslide
By
1 min read
uttarakhand weather landslide alert भारी बारिश का अलर्ट: उत्तराखंड के चार जिलों में 7-8 जुलाई को मौसम का कहर, प्रशासन अलर्ट मोड में
uttarakhand weather landslide alert उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बीते रविवार से ही राज्य के अधिकांश जनपदों में आसमां में बादलों ने अपना डेरा डाला हुआ है। खासतौर पर राज्य के पर्वतीय ज़िलों में अगले 48 घंटे भारी साबित हो सकते हैं। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग द्वारा टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में 7 और 8 जुलाई को बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इसके चलते राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर अलर्ट मोड में रहने हेतु निर्देशित किया है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति पर तुरंत सक्रियता दिखाते हुए बचाव एवं राहत कार्य शुरू किए जा सकें। आपको बता दें कि इस संबंध में उत्तराखण्ड मौसम विभाग ने भी सोमवार एवं मंगलवार को प्रदेश के इन 4 जिलों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जबकि अन्य जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: 4 दिन जमकर बरसेंगे मेघ भारी बारिश का अलर्ट जारी uttarakhand weather rain alert
खतरे की आशंका, सतर्कता के निर्देश uttarakhand heavy rain red alert today
राज्य आपदा परिचालन केंद्र (SEOC) द्वारा भेजे गए पत्र में ज़िलों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि मौसम की गंभीरता को देखते हुए सभी विभाग युद्धस्तर पर तैयारियां करें। भारी बारिश के कारण भूस्खलन, सड़कों के बंद होने, नदी-नालों के उफान और पर्यटकों की फंसे जाने की आशंका जताई गई है।
प्रशासनिक अलर्ट के प्रमुख निर्देश:
1. सभी तहसीलों में 24 घंटे कंट्रोल रूम एक्टिव रहें.
2. संवेदनशील इलाकों में JCB, क्रेन, ट्रैक्टर आदि पहले से तैनात रहें.
3. वन विभाग, PWD, PMGSY, BRO, CPWD जैसे विभाग सतर्क मोड में रहें.
4. चारधाम यात्रियों की आवाजाही पर नज़र रखी जाए, आवश्यकता पड़ने पर रोक लगाई जाए.
5. स्कूलों व शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों की सुरक्षा पर विशेष फोकस.
6. सभी ब्लॉकों में मेडिकल टीम और राहत सामग्री की अग्रिम व्यवस्था.
7. रेडियो, सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से 3-3 घंटे में अलर्ट जारी किया जाए.

यह भी पढ़ें- पौड़ी जिला पंचायत में 75 लाख का सफाई घोटाला 3 सदस्यीय जांच समिति गठित Pauri sanitation scam
पर्यटकों के लिए खास निर्देश uttarakhand weather news today mosam update
भारी बारिश के दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से मना किया गया है। साथ ही ज़िलों को यह भी निर्देश है कि पैदल यात्रा कर रहे यात्रियों और ट्रेकिंग ग्रुप्स को समय रहते रूट से वापस बुलाया जाए। यदि किसी स्थान पर भूस्खलन, बाढ़, फंसे हुए यात्री या जनहानि जैसी स्थिति उत्पन्न होती है, तो इसकी सूचना तुरंत इन नंबरों पर दें:
राज्य नियंत्रण कक्ष:
1070
9058441404
8218687005
0135-2710335 / 2710334

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Poonam ITBP martyr chamoli: ITBP में तैनात चमोली की पूनम शहीद सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार
1 min read Poonam Devi ITBP martyr chamoli News today uttarakhand martyr news today चमोली की बेटी पूनम देवी को…
Read More
Anita bishnoi influencer: राजस्थानी इनफ्लूएंसर अनीता बिश्नोई ने लाइव विडियो में पिया जहर हालत नाज़ुक
1 min read Anita Bishnoi influencer Anita bishnoi influencer Rajasthan Jodhpur viral news today सोशल मीडिया स्टार अनीता बिश्नोई ने…
Read More
Uttarakhand weather: उत्तराखंड में फिर से हो गया बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट रहें सावधान
1 min read Uttarakhand weather Update hindi: पहाड़ से मैदान तक मौसम के बदलेंगे मिजाज Uttarakhand weather Update hindi IMD…
Read More
अल्मोड़ा : मुझोली की लक्ष्मी परिहार का ऐपण कला में ऐसा हुनर, देश-विदेश तक पहुंच रहे उत्पाद
1 min read |Laxmi Parihar Aipan work |Aipan Art Uttarakhand| अल्मोड़ा की बेटी लक्ष्मी परिहार ऐपण कला के जरिए बिखेर…
Read More
Dehradun news today: देहरादून में विवाहिता संग हैवानियत 10 महीने तक शौचालय में रखा बंद
1 min read Dehradun news today: Dehradun news today uttarakhand married women news uttarakhand breaking news देहरादून में विवाहिता संग…
Read More
Haldwani News Today: हल्द्वानी गर्भवती महिला ने खत्म कर दी जिंदगी वीडियो में लगाए गंभीर आरोप
1 min read Haldwani News Today: Haldwani News Today haldwani married women news uttarakhand pregnant woman news nainital breaking news…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
Uttarakhand homeguard bharti 2026: होमगार्ड के 920 पदों पर निकली भर्ती
1 min read Uttarakhand homeguard bharti 2026 Uttarakhand Home Guard Recruitment 2026 | 920 Vacancies | Apply Online…
Apply Now
Central Bank SO recruitment: सेंट्रल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 26 पदों पर भर्ती
₹64,820 से ₹1,02,300
Apply Now
