Connect with us
Uttarakhand news: CM pushkar Dhami Dhan Ropai in hometown Khatima nagala area
Image : social media ( CM Dhami Dhan Ropai)

Home / UTTARAKHAND NEWS / उत्तराखंड: अपने गृह क्षेत्र खटीमा में पहुंचकर CM धामी ने की धान की रोपाई, जोता खेत…

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

उत्तराखंड: अपने गृह क्षेत्र खटीमा में पहुंचकर CM धामी ने की धान की रोपाई, जोता खेत…

1 min read

CM Dhami Dhan Ropai    : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैल से खेत जोत उसके बाद की धान की रोपाई, देखने को मिला किसान वाला अनोखा अंदाज..

CM Dhami Dhan Ropai in Khatima    : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों कुमाऊं के दौरे पर है जहां पर उन्होंने आज शनिवार की सुबह अचानक से उधम सिंह नगर जिले के अपने गृह क्षेत्र खटीमा  के नगरा तराई में अपने खेतों में पहुंचकर न केवल धान की रोपाई की बल्कि खेत जोतकर किसानों के श्रमिक त्याग और समर्पण को बेहद करीब से महसूस किया है जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी सांझा किया है। मुख्यमंत्री धामी वीडियो में हुड़के की थाप पर रोपाई करते हुए नजर आ रहे हैं यह वीडियो जहां सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है वहीं लोगों को बेहद पसंद भी आ रही है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी का घिबली स्टाइल फोटो लोगों को आ रहा खूब पसंद….

बताते चले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किसान वाला अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि खटीमा के नगरा तराई में किसानों के श्रम त्याग और समर्पण को अनुभव कर पुराने दिनों का स्मरण हुआ है। उन्होंने कहा कि न केवल अन्नदाता हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ है बल्कि संस्कृति और परंपरा के संवाहक भी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा हुडकिया बौल का भी प्रदर्शन किया। परंपरा के तहत उन्होंने भूमि के देवता भूमिया पानी के देवता इंद्र और छाया के देव मेघ की भी वंदना की।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top