Connect with us
cricketer Mayank rawat IPL 2026 of jakhanidhar tehri garhwal selected mumbai indians uttarakhand news live
Image : social media ( Mayank rawat IPL 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: टिहरी गढ़वाल के मयंक रावत खेलेंगे IPL 2026 में, मुंबई इंडियंस ने 30 लाख में खरीदा

UTTARAKHAND NEWS टिहरी गढ़वाल

बधाई: टिहरी गढ़वाल के मयंक रावत खेलेंगे IPL 2026 में, मुंबई इंडियंस ने 30 लाख में खरीदा

1 min read

Mayank rawat IPL 2026: टिहरी के मयंक रावत का आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस में चयन, 30 लाख रुपये मे खरीदे गए मयंक

cricketer Mayank rawat IPL 2026 of jakhanidhar tehri garhwal selected mumbai indians uttarakhand news live: उत्तराखंड के प्रतिभावान युवा आज क्रिकेट के क्षेत्र में अपना करियर बनाकर आए दिन नई- नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। इसी बीच टिहरी जिले के युवा क्रिकेटर मयंक रावत का चयन Indian Premier League IPL 2026 के लिए देश की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के लिए हुआ है। मयंक की यह विशेष उपलब्धि पूरे उत्तराखंड के लिए बेहद गर्व का विषय है।

यह भी पढ़े :IPL Auction 2025: राजस्थान रॉयल्स में नजर आएंगे उत्तराखंड के आकाश मधवाल

आपको जानकारी देते चले मूल रूप से टिहरी जिले के जाखणीधार विकासखंड के खासपट्टी अंतर्गत ग्रामसभा गडोलिया रेंगली तोक के रहने वाले मयंक रावत का चयन आईपीएल 2026 के लिए हुआ है। जिसके तहत मयंक देश की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं। बीते 16 दिसंबर को आयोजित आईपीएल 2026 मिनी आक्शन में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के मयंक अनकैप्ड ऑल राउंडर को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपए में खरीदा है। इसके साथ ही मयंक को यह अपना पहला आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिला है जिसके चलते वह मुंबई इंडियंस की 25 सदस्यीय स्क्वाड का हिस्सा बन गए हैं।

कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए नजर आयेंगे मयंक (tehri garhwal manayak rawat)

आगामी आईपीएल 2026 मे मयंक को रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे दिग्ग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर मिलेगा। बताते चले मयंक दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज होने के साथ ऑफ स्पिनर गेंदबाज भी है। मयंक दिल्ली रणजी ट्रॉफी का हिस्सा भी रह चुके हैं, जिन्होंने 2024 25 सत्र में एक मुकाबला खेल था। यहीं से मयंक को असली पहचान दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 से मिली जहां उन्होंने ईस्ट दिल्ली राइडर्स की ओर से अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

दिल्ली प्रीमियर लीग-2024 में मयंक का प्रदर्शन जानें कैसा रहा ( cricketer mayank rawat MI IPL)

मयंक ने 7 पारियों में 289 रन, औसत 72.25, स्ट्राइक रेट से तीन अर्धशतक व गेंदबाजी में 11 विकेट फाइनल मुकाबले में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ के खिलाफ मयंक ने नाबाद 78 रन (39 गेंद, 7 चौके, 6 छक्के) की तूफानी पारी खेली थी। अंतिम ओवर में आयुष बडोनी को लगातार 5 छक्के जड़कर उन्होंने टीम को चैंपियन बनाया था। मयंक के इसी प्रदर्शन ने उन्हे मुंबई इंडियंस के स्काउट्स को प्रभावित किया और मयंक को आइपीएल का टिकट दिलाया। मयंक फिनिशर की भूमिका में विशेष तौर पर जाने जाते हैं जिन्हें मिडिल ऑर्डर में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। बताते चले मयंक वर्तमान में दिल्ली के निवासी हैं, जिन्होंने दिल्ली में रहकर ही अपना क्रिकेट करियर संवारा है। मयंक के चयन पर उनके पिता राम सिंह रावत व समस्त परिजनों में खुशी का माहौल बरकरार है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top