UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Haridwar lates news today: शातिर महिला ने शादी के जाल में फंसा कर लूट लिए लाखों रुपए के जेवर
1 min read
Haridwar latest news today: मजदूर को शादी के जाल में फंसाकर लाखों रुपए के जेवर नकदी लेकर महिला हुई फरार
Uttarakhand news: Cunning Woman Traps Victim in Fake Marriage, Steals Jewelry Worth Lakhs in Haridwar: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर एक महिला ने मजदूर को शादी का भरोसा देते हुए उसे अपने जाल में फंसाया और फिर लाखों रुपए का चूना लगा दिया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़े :Pension fraud India Uttarakhand: उत्तराखंड में पेंशन घोटाले का बड़ा खुलासा….
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के लालजीवाला निवासी बाबूराम सैनी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि करीब 8 माह पहले उनकी मुलाकात सविता नाम की महिला से हुई थी। इस दौरान सविता ने खुद को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की निवासी बताया था। दोनों की रजामंदी होने के बाद उन्होंने मंदिर में विवाह किया और कुछ समय साथ रहे।
पत्नी ने प्लॉट दिलाने के नाम पर फंसाया (haridwar news today)
शादी के कुछ समय बाद सविता ने अपने परिचित प्रवीण सिंह निवासी पंजनहेड़ी कनखल से प्लॉट दिलाने की बात कही। महिला की बात पर बाबूराम को विश्वास हो गया और उन्होंने दो चेक के माध्यम से चार-चार लाख रुपए और करीब 45 हजार रुपए नकद दे दिए।
जेवर कैश लेकर महिला फरार ( haridwar news)
आरोप है कि कुछ समय तक रजिस्ट्री कराने का आश्वासन बाबूराम को दिया गया ,लेकिन बाद में दोनों आरोपी अचानक गायब हो गए और अपना मोबाइल फोन भी बंद कर दिया। बाबूराम का आरोप है कि उनकी गैर मौजूदगी में सविता घर से सोने की अंगूठी, कुंडल, हार, कंगन चांदी के बिछुए करीब ₹50,000 नकद और प्लॉट का एग्रीमेंट लेकर भी फरार हो गई है।
यह भी पढ़े :Dehradun crime news: देहरादून पुलिस का एनकाउंटर एक बदमाश ढेर थाना प्रभारी घायल
मजदूर को फंसाया शादी के झूठे जाल मे
पीड़ित युवक ने पुलिस में मामले की सुनवाई न होने के कारण न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। शहर के कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। महिला पर यह भी आरोप लगा है कि उसने मजदूर के साथ शादी कर उसे अपने जाल में फंसाया और उससे पैसे ऐंठ लिए।
