Connect with us
Uttarakhand news: Dehradun Broad Ligament Fibroid Surgery Doctors Remove 4.5 Kg Fibroid Mistaken for Pregnancy
Image : सांकेतिक फोटो ( Dehradun Broad Ligament Fibroid Surgery)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: देहरादून में सबने समझा महिला की प्रेग्नेंसी लेकिन निकला 4.5 किलो का फाइब्रॉइड

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand: देहरादून में सबने समझा महिला की प्रेग्नेंसी लेकिन निकला 4.5 किलो का फाइब्रॉइड

1 min read

Uttarakhand news Dehradun Broad Ligament Fibroid Surgery Doctors Remove 4.5 Kg Fibroid Mistaken for Pregnancy : सबने समझा महिला है प्रेग्नेंट, लेकिन डॉक्टरों ने पेट से निकाला 4.5 किलो का फाइब्राइड

Uttarakhand news: Dehradun Broad Ligament Fibroid Surgery Doctors Remove 4.5 Kg Fibroid Mistaken for Pregnancy: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर डॉक्टरों ने एक महिला के पेट से 4.5 किलोग्राम वजन का ब्राड लिगामेंट फाइब्राइड निकाला है। बताते चलें करीब 36 सप्ताह की गर्भावस्था जितने आकर के इस ट्यूमर के जटिल सर्जरी के बाद भी महिला पूरी तरह से स्वस्थ बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी रिकवरी संतोषजनक है, इसलिए परिवार वालों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़े :Chandan Gusain: उत्तराखंड गढ़कुमाऊँ प्रोडक्शन के निर्माता चंदन गुसाईं का आकस्मिक निधन….

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी 41 वर्षीय फरहाना के पेट का आकार पिछले एक महीने से लगातार बढ़ता जा रहा था। इतना ही नहीं बल्कि उसके पेट के निचले हिस्से का आकर बनने के कारण उसे दर्द की शिकायत शुरू हो गई थी। इसके बाद महिला को उसके परिजन दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने पाया कि पेट में लगभग 36 सप्ताह की गर्भावस्था के आकार का ट्यूमर है।

सफलतापूर्वक हुई जटिल सर्जरी ( dehradun news today)

डॉक्टरों द्वारा शुरुआती जांच में इसे फाइब्रॉइड अथवा अंडाशय आकार का ट्यूमर माना जा रहा था, लेकिन सभी टयूमर मार्कर सामान्य मिलने से कैंसर की आशंका समाप्त हुई। जाँच और पूर्व ऑपरेटिव तैयारी के बाद बीते 8 अप्रैल को महिला की एक्सप्टलोटरी लैपरोटामी की गई। आपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने दाहिने ब्रॉड लिगामेंट में करीब 30× 40 सेमी आकार का फाईब्राइड पाया। ट्यूमर निकालने के बाद टोटल एब्डोमिनल हिस्टेरेक्टॉमी व लेफ्ट साल्पिंगेक्टामी भी सफलतापूर्वक की गई। बताते चलें यह चुनौतीपूर्ण सर्जरी प्राचार्य डा. गीता जैन के मार्गदर्शन में डा. वंदना बिष्ट, डा. नीतू कोच्छड़, डा. नफीस फातिमा, डा. अभिलाषा तोमर और उनकी टीम ने की।

यह भी पढ़े :Dehradun SIR: देहरादून में SIR ड्यूटी पर BLO से मारपीट, नशे में धुत दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज

ब्राड लिगामेंट फाइब्रॉइड

डाक्टरों की मानें तो ब्राड लिगामेंट फाइब्रॉइड अत्यंत दुर्लभ होते हैं ,जो बड़े आकार में पहुंचने पर यह अंडाशय के ट्यूमर जैसे दिखाई देते हैं। इस कारण इनका निदान और ऑपरेशन दोनों काफी जटिल हो जाते हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top