Connect with us
Uttarakhand News: Dehradun Govt Teacher News Chakrata area girl rape
Image : सांकेतिक फोटो ( Dehradun Teacher News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun News: देहरादून में शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप छात्रा ने उठाया गलत कदम….

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun News: देहरादून में शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप छात्रा ने उठाया गलत कदम….

1 min read

Dehradun Teacher News : सरकारी टीचर कर गया बड़ा कांड, युवती से छेड़छाड़ करने का लगा गंभीर आरोप...                                      Dehradun Teacher News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है जहां पर एक सरकारी टीचर पर युवती के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता युवती की सगाई होने वाली थी लेकिन इस घटना के बाद युवती ने सदमे में आकर खौफनाक कदम उठा लिया हालांकि उसकी जिंदगी बच गई। पीड़िता के भाई ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस प्रशासन में मुकदमा दर्ज करवाते हुए कार्यवाही की मांग की है।
Dehradun News: देहरादून में शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप छात्रा ने उठाया गलत कदम....

यह भी पढ़े :Haldwani: मनचलों को सरेआम छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, लड़कियों ने जमकर कर दी धुनाई

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के विकासनगर के जौनसार बावर के चकराता ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक ने बीते 9 अप्रैल को एक छात्र को फोन कर अपने बगीचे में पेड़ों की निराई और तौलिए बनाने के लिए आने को कहा जिस पर छात्र ने बीते 10 अप्रैल की सुबह अपनी बहन को काम के लिए शिक्षक के बगीचे में भेज दिया जहां पर दोपहर के समय शिक्षक ने उसकी बहन को काम से थकान होने के कारण पेड़ की छांव में बैठ जाने को कहा और इतने में ही कुछ देर बाद शिक्षक युवती से छेड़छाड़ कर उसके साथ जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म करने लगा। युवती जब घर पहुंची तो उसने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी जिसको सुनकर उनके होश उड़ गए। आरोप है कि शिक्षक ने किसी को बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। वहीं युवती की सगाई होने वाली थी लेकिन इस घटना के चलते युवती सदमे मे आ गई जिसके कारण उसने खौफनाक कदम उठा लिया। तभी पीड़िता को परिजनों द्वारा आनन फानन मे राजकीय देहरादून मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसका उपचार कर उसे 12 अप्रैल को छुट्टी दे दी गई। वहीं पीड़िता के भाई का आरोप है कि उन पर आरोपी शिक्षक द्वारा समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। जिसकी जानकारी पीड़िता के भाई ने पुलिस प्रशासन को देते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है । वहीं पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता का परिवार अक्सर शिक्षक के पास दिहाडी करने के लिए जाता था। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top