Dehradun Airport - Jolly grant उत्तराखण्ड
देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए जल्द उड़ेंगे 19 सीटर विमान, जाने किराया एवं शेड्यूल
1 min read
Dehradun pithoragarh flight news: देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए अगले माह से संचालित होगा 19 सीटर विमान
देहरादून से पिथौरागढ़ की हवाई यात्रा करने वाली यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है जी हां अब अगले महीने से देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए प्रस्तावित वायु सेवा शुरू होने के आसार हैं। बता दें कि देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए संचालित 19 सीटर इस विमान का किराया लगभग 4000 निर्धारित किया गया है। इस विमान के संचालित होने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।(Dehradun pithoragarh flight news)
यह भी पढ़िए:हल्द्वानी: फिर बाहर निकला रिंग रोड निर्माण का जिन्न जल्द शुरू होगा काम जाम से मिलेगी निजात
इसके साथ ही यात्रा का समय भी कम हो जाएगा वर्तमान में देहरादून से पिथौरागढ़ का सफर करने वाले यात्रियों को बस से लगभग 14 से 15 घंटे का सफर करना पड़ता है। लेकिन विमान का संचालन होने से मात्र कुछ ही घंटे में देहरादून से पिथौरागढ़ का सफर तय किया जा सकेगा। बताते चलें कि राज्य सरकार द्वारा लंबे समय से बंद पड़ी देहरादून पिथौरागढ़ वायु सेवा को फिर से संचालित करने के निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार विमान प्रातः 8:30 बजे जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरेगा तथा इसके बाद पिथौरागढ़ से वापस पंतनगर के लिए आएगा।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
