UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand Breaking News: देहरादून में छुट्टी के बाद लापता हुए 6 स्कूली बच्चे
1 min read
Dehradun School News : छुट्टी के बाद लापता हुए 6 बच्चे, स्कूल बस से जाना था घर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, हरिद्वार मिली लोकेशन
Uttarakhand news: doiwala dehradun Himalayan public school four Student missing location at Haridwar : आजकल बच्चे तकनीक और जानकारी के मामले में काफी तेज और एडवांस हो गए हैं, लेकिन कई बार बिना परिजनों को बताए घर से बाहर चले जाना परिवार के लिए बड़ी चिंता और परेशानी का कारण बन जाता है। ऐसी ही कुछ बेहद चौंकाने वाली खबर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सामने आ रही है, जहां पर एक स्कूल के 6 बच्चे छुट्टी होने के बाद अचानक से कई लापता हो गए। बच्चों के लापता होने की खबर से परिजनों में हड़कंप मच गया। हालांकि काफी खोजबीन के बाद बच्चों की लोकेशन हरिद्वार मिली है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand Census News: घर में पिता और बेटे की अलग रसोई जनगणना का पहला चरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के डोईवाला में फतेहपुर स्थित हिमालयन पब्लिक स्कूल के सातवीं कक्षा के 6 बच्चे स्कूल की छुट्टी होने के बाद से कहीं लापता हो गए थे। बीते बुधवार की दोपहर 1:30 बजे बच्चों की छुट्टी हुई थी। इसके बाद बच्चों को स्कूल बस से घर के लिए जाना था, मगर वो बस में सवार नहीं हुए। जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को उनकी चिंता होने लगी जिन्होंने बच्चों को ढूंढने के लिए तलाश शुरू की।
यह भी पढ़े :Uttarakhand School Timing Change: उत्तराखंड में बदला स्कूल का समय 1 बजे होगी छुट्टी
घर लौटने के लिए बस में नहीं बैठे थे बच्चे (dehradun news today)
स्कूल प्रशासन ने भी पुष्टि की कि बच्चे छुट्टी के बाद बस में नहीं बैठे थे जिससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस प्रशासन की टीम बच्चों की खोज में जुटी जिन्होंने 6 घंटे से अधिक समय तक उन्हें खोजा लेकिन उनका कुछ सुराग नहीं मिला। पुलिस प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो बच्चों की लोकेशन हरिद्वार मिली। जिसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम ने बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी में पता चला है कि बच्चे बिना किसी को बताएं हरिद्वार घूमने के लिए निकल गए थे।
