Connect with us
Rudraprayag Female PRD jawan indecency, officer accused of tearing her clothes video viral case uttarakhand latest news live
Image : सांकेतिक फोटो ( Rudraprayag PRD video case)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rudraprayag: रूद्रप्रयाग ड्यूटी में तैनात महिला PRD जवान से अभद्रता, अधिकारी ने फाड़े कपड़े

UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग

Rudraprayag: रूद्रप्रयाग ड्यूटी में तैनात महिला PRD जवान से अभद्रता, अधिकारी ने फाड़े कपड़े

1 min read

Rudraprayag PRD video case  : महिला पीआरडी कर्मी ने सरकारी अधिकारी पर लगाए दुर्व्यवहार के आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Rudraprayag Female PRD jawan indecency, officer accused of tearing her clothes video viral case uttarakhand latest news live : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर महिला पीआरडी कर्मी ने सरकारी विभाग के एक अधिकारी पर छेड़खानी ,अभद्र व्यवहार और कपड़े फाड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके चलते महिला सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं। बरहाल इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े :Dehradun gangrape case: टिहरी की युवती देहरादून होटल में मिला शव, पुलिस ने किया खुलासा

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले की महिला पीआरडी कर्मी गीता पंवार ने पुलिस प्रशासन को तहरीर देते हुए बताया कि वह बीते मंगलवार को अपने साथियों के साथ युवा कल्याण कार्यालय में किसी सामान के वितरण से जुड़ा कार्य निपटाने के लिए पहुँची थी। इस दौरान जैसे ही उसने अपनी बात रखी तो एक अधिकारी ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। इतना ही नहीं बल्कि अधिकारी ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया।

महिला कर्मी के शोर मचाते ही भागा अधिकारी 

महिला कर्मी ने बताया कि जैसे ही उसने शोर मचाना शुरू किया तो अन्य पीआरडी जवान मौके पर पहुंचे इसके बाद अधिकारी वहां से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी पर पूर्व में भी हरिद्वार में इसी तरह के गंभीर आरोप लग चुके हैं। महिला पीआरडी का कहना है कि उक्त अधिकारी मानसिक प्रताड़ना और धमकियों के जरिए उन्हे दबाव में रखने की कोशिश करता है।

पीआरडी महिला कर्मी ने अधिकारी पर लगाए आरोप, अधिकारी ने महिला कर्मी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के लगाए आरोप

वहीं उक्त अधिकारी से जब उसका पक्ष लेना चाहा तो उसका फोन बंद आया। मंगलवार की शाम पीआरडी कर्मी ने कोतवाली पहुंचकर सरकारी विभाग के अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं दूसरी ओर सरकारी विभाग के अधिकारी ने भी महिला के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य आरोपों की शिकायत दर्ज करवाई है। दोनों पक्षों की शिकायत पत्रों के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है जिसके आधार पर ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ,जिस पर लोगों की विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top