Connect with us
Uttarakhand forest department driver Manish Bisht died in ramnagar car Accident nainital road latest news today
Image : social media ( Ramnagar car Accident forest)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Ramnagar accident forest driver Manish Bisht: रामनगर हादसे में वन विभाग के ड्राइवर की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल

Ramnagar accident forest driver Manish Bisht: रामनगर हादसे में वन विभाग के ड्राइवर की गई जिंदगी

1 min read

Ramnagar car Accident forest  : नेशनल हाईवे 309 पर दर्दनाक हादसा, गलत दिशा से आ रहे वाहन ने वन विभाग के बोलेरो को मारी जोरदार टक्कर, वन विभाग के ड्राइवर मनीष बिष्ट की मौत ...

Uttarakhand forest department driver Manish Bisht died in ramnagar car Accident nainital road latest news today : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर वन विभाग का बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। यह हादसा इतना भयावह था की इसमे वन विभाग के चालक की जिंदगी चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया वहीं वन विभाग समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़े :Chamoli marriage max accident: चमोली बरात की मैक्स खाई में गिरी, 2 युवकों की गई जिंदगी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से नैनीताल जिले के रामनगर के चिलकिया क्षेत्र के रहने वाले मनीष बिष्ट पुत्र नारायण सिंह बिष्ट तराई पश्चिमी वन प्रभाग में ड्राइवर के पद पर तैनात थे। दरअसल आज शुक्रवार के तड़के उन्हें आमपोखरा रेंज में अवैध कटान और तस्करों की गतिविधि की सूचना मिली थी। इसके बाद वह रामनगर से हल्दुआ चौकी में अन्य वन कर्मियों को लेने के लिए बोलेरो वाहन संख्या ( uk94GD165) मे सवार होकर निकले थे। तभी जैसे ही उनका वाहन नेशनल हाईवे 309 पीरुमदारा के पास पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार संख्या (uk19TA1342) ने रॉन्ग साइड से आकर उनके वाहन को जोरदार टक्कर मारी जिसके चलते मनीष की जिंदगी चली गई।

हादसे मे अर्टिगा कार सवार भी घायल (Nainital ramnagar Ertiga Car Bolero accident breaking news) 

हादसा इतना भयावह था की इसमे अर्टिगा कार में सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस प्रशासन द्वारा घायलो को 108 एंबुलेंस की मदद से संयुक्त चिकित्सालय रामनगर ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए सुशीला देवी निवासी पौडी गढ़वाल और आनंद बल्लभ जोशी निवासी इन्द्रपुरम को हायर सेंटर रेफर किया जबकि अर्टिगा कार मे सवार गाजियाबाद के निवासी धर्मेंद्र को हल्की चोटे आई थी जिन्हे प्राथमिक उपचार दिया गया।

वन विभाग में शोक की लहर ( ramnagar bolero accident news today) 

बताते चले हादसे में जान गंवाने वाले मनीष अपने पीछे एक पुत्र और परिवार को हमेशा के लिए रोता बिलखता छोड़ गए हैं। मनीष की मौत के बाद से वन विभाग में शोक की लहर दौड़ गई वहीं उनके परिजनो पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top