Connect with us
Champawat News Today: Tulsi Dutt Joshi of sukhidhang Champawat died in sweet shop fire Firozpur, Punjab,
Image : social media ( Champawat News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Champawat News Today: पंजाब में मिठाई की दुकान में लगी आग चम्पावत के युवक की गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS चम्पावत

Champawat News Today: पंजाब में मिठाई की दुकान में लगी आग चम्पावत के युवक की गई जिंदगी

1 min read

Champawat News Today: Champawat News Today uttarakhand hotelier died firojpur punjab uttarakhand news today पंजाब के होटल में लगी भीषण आग ने बुझा दिया चम्पावत का चिराग, फिरोजपुर हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

Champawat News Today: Tulsi Dutt Joshi of sukhidhang Champawat died in sweet shop fire Firozpur, Punjab. Uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड के चम्पावत जिले से जुड़ी एक बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर पंजाब से सामने आ रही है, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। दरअसल पंजाब के फिरोजपुर में एक मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग में चम्पावत निवासी 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जबकि गांव में मातम का माहौल है। युवक की असमय मौत से हर कोई स्तब्ध है।

यह भी पढ़े :Almora car Accident today: अल्मोड़ा गहरी खाई में गिरी कार एक की मौत अन्य गंभीर

Tulsi Joshi Tanakpur Champawat Fire Tragedy)

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप स्थित सुखीढांग क्षेत्र के सेतीचौड़ धूरा गांव निवासी तुलसी दत्त जोशी पुत्र विद्याधर जोशी पंजाब के फिरोजपुर में स्थित ‘नैवेद्यम स्वीट्स एंड बेकर्स’ नामक प्रतिष्ठान में कार्यरत थे। बुधवार सुबह होटल में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन तुलसी दत्त जोशी आग की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

Punjab sweet shop Short Circuit Incident uttarakhand news today

सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि जब तक राहत और बचाव कार्य पूरी तरह आगे बढ़ पाता, तब तक युवक की जान जा चुकी थी। आग बुझने के बाद दमकल कर्मियों ने घटनास्थल से उनका शव बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पंजाब प्रशासन की ओर से घटना की सूचना मृतक के परिवार तक पहुंचाई गई।

परिजनों में कोहराम Tanakpur Champawat news today

दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। परिजन स्थानीय लोगों के साथ तत्काल फिरोजपुर के लिए रवाना हो गए। मृतक के चचेरे भाई किशोर जोशी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि तुलसी दत्त कुछ महीने पहले ही दिल्ली छोड़कर रोजगार के लिए फिरोजपुर पहुंचे थे और वहीं इस होटल में कार्य कर रहे थे।उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर शव को उत्तराखंड के लिए रवाना कर दिया गया। शुक्रवार को पार्थिव शरीर के पैतृक गांव धूरा पहुंचने की उम्मीद है, जिसके बाद टनकपुर स्थित बूम कंकर घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather: उत्तराखंड में फिर से हो गया बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट रहें सावधान

Champawat News live

तुलसी दत्त जोशी अपने पीछे वृद्ध माता-पिता और भाइयों को छोड़ गए हैं। परिवार में पिता विद्याधर जोशी, माता नीलावती देवी, बड़े भाई हरिश्चंद्र जोशी और छोटे भाई प्रकाश चंद्र जोशी हैं। बेटे की मौत की खबर के बाद घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों का कहना है कि तुलसी स्वभाव से मिलनसार और मेहनती युवक थे। रोजगार की तलाश में घर से दूर गए युवक की इस तरह मौत होने से पूरा क्षेत्र गमगीन है।

(Uttarakhand news live)

सुखीढांग और आसपास के इलाकों में इस घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीण लगातार परिवार के घर पहुंचकर संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि रोजी-रोटी की तलाश में घर से दूर गया एक युवा इस तरह हादसे का शिकार हो जाएगा, किसी ने इसकी कल्पना भी नहीं की थी।फिलहाल पूरे क्षेत्र की निगाहें शुक्रवार को गांव पहुंचने वाले पार्थिव शरीर पर टिकी हैं, जहां नम आंखों के साथ अपने बेटे को अंतिम विदाई दी जाएगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top