UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT चम्पावत
Champawat roadways accident: टनकपुर जा रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त चालक बेनीराम की गई जिंदगी
1 min read
Uttarakhand roadways accident : बस में बैठे 34 यात्रियों की जान बचाने के लिए बस चालक ने खुद की जान कर दी कुर्बान , बस के हुए ब्रेक फेल
Uttarakhand roadways accident: Dharchula Tanakpur bus break fail accident driver beniram thawal died but saved 34 lifes lohaghat news today : उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है,जहां पर 34 यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि बस चालक ने बस में बैठे सभी यात्रियों को बचाने के लिए अपना जीवन दांव पर लगा दिया जिसके कारण बस चालक की जिंदगी चली गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़े :Uttarkashi accident today: उत्तरकाशी गहरी खाई में गिरी गाड़ी 19 वर्षीय चालक की गई जिंदगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार को पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से चंपावत जिले की टनकपुर की ओर आ रही टनकपुर डिपो रोडवेज यूके 07 पी ए 3122 बस जैसे ही लोहाघाट के रायकोट महर पहुंची तो कैलबकरियाँ मंदिर के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के दौरान बस में 34 लोग सवार थे। यात्रियों की जान बचाने के लिए बस चालक चंपावत के बडोली निवासी बेनीराम थ्वाल ने बस को पहाड़ी से टकराकर खाई में गिरने से बचाया जिसके चलते 34 यात्रियों की जिंदगी बच गई। हालांकि पहाड़ी से बस टकराई तो ड्राइवर साइड का दरवाजा खुल गया जिससे बेनीराम सीट से नीचे गिरकर नाली में जा गिरे और बस का पिछला पहिया उन पर चढ़ गया जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई।
मृतक के शव को पुलिस ने लिया कब्जे में (champawat news breaking)
घटना की सूचना यात्रियों द्वारा पुलिस प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने बस को जेसीबी की मदद से खींचकर चालक के शव को बाहर निकाला। मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है हादसे में एक महिला को मामूली चोट आई है ,जबकि अन्य सभी यात्री सुरक्षित है जिन्हें दूसरी बस के माध्यम से उनके गंतव्य की ओर भेजा गया है।
चालक बेनीराम नहीं दिखाते सूझबुझ तो हो सकती थी बड़ी अनहोनी
बताया जा रहा है हादसे की वजह बस का ब्रेक फेल होना सामने आ रहा है, यदि मौके पर बस चालक बेनीराम अपनी सूझबुझ से बस को पहाड़ी से ना टकराते तो बस में बैठी दो दर्जन से अधिक यात्रियों की जान खतरे में पड सकती थी, इसलिए उन्होंने अपनी जान से पहले यात्रियों की जिंदगी को सुरक्षित करना बेहतर समझा और खुद वो हादसे का शिकार हो गए।
यह भी पढ़े :Diksha Pandey Haldwani: हल्द्वानी की ब्लॉगर दीक्षा पांडे अस्पताल में भर्ती, लगाए गंभीर आरोप
बस चालक की हो रही प्रशंसा वहीं रोडवेज बसों में तकनीकी समस्या पर लोगों का फूटा गुस्सा (champawat bus accident news today)
लोगों का कहना है कि रोडवेज बसों में तकनीकी समस्या के कारण रोजाना कुछ ना कुछ हादसे होते रहते हैं जिसकी वजह से आज एक बार फिर से बस चालक की जिंदगी चली गई। फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। एक ओर जहां लोग बस चालक के साहस की प्रशंसा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मृतक बस चालक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
