Connect with us
Badrinath highway accident: 4 dead, 3 missing as inova car pilgrims from Jaisalmer fell Alaknanda river devprayag
Image : social media ( Badrinath highway accident)

Home / Tehri Garhwal / Badrinath highway accident: जैसलमेर के श्रृद्धालुओं की कार अलकनंदा में समाई 4 की मौत 3 लापता

Tehri Garhwal UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

Badrinath highway accident: जैसलमेर के श्रृद्धालुओं की कार अलकनंदा में समाई 4 की मौत 3 लापता

1 min read

Badrinath highway accident:  जैसलमेर से चारधाम की यात्रा पर निकले लोगों की इनोवा कार नदी में समाई, 4 की मौत तीन लापता

Badrinath highway accident: 4 dead, 3 missing as inova car pilgrims from Jaisalmer fell Alaknanda river devprayag uttarakhand breaking news : उत्तराखंड में बीते दो-तीन दिनों से लगातार सड़क हादसे घटित हो रहे है, जिसमें कई सारे लोगों की जिंदगी जा चुकी है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर बीते मंगलवार को टिहरी जिले से सामने आई, जहां पर चारधाम यात्रा के लिए आए श्रद्धालुओं की कार बदरीनाथ हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त होकर सीधा गंगा में समा गई। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand transfer act: उत्तराखण्ड सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत तबादला नीति में बदलाव

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के जैसलमेर निवासी दो परिवारों के कुल 7 लोग व्यवसासिय वाहन संख्या यूके08 टीए 5433 में सवार होकर चारधाम यात्रा पर आए थे। यात्रा करने के बाद बीते मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे सभी लोग इनोवा कार में सवार होकर बद्रीनाथ धाम से वापस घर के लिए लौट रहे थे। तभी जैसे ही उनकी कार टिहरी जिले के देवप्रयाग से 5 किलोमीटर आगे ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर पंतगांव सैनिक होटल के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे गंगा में समा गई। जैसे ही आसपास के लोगों ने घटना को घटित होता देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन व sdrf की टीम को घटना की सूचना दी।

दो महिला दो पुरुष के शव बरामद ( Tehri garhwal car accident today)

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस व sdrf की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया ,वहीं व्यासी से पहुंचे गोताखोरों ने गंगा में खोज अभियान शुरू किया। ढलान पर कार से छीटके 12 वर्षीय आयुष्मान पुत्र हरीश को तुरंत सड़क पर लाकर बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया गया, जबकि अन्य लोगों की खोजबीन शुरू की गई तो उसमें दो पुरुष समेत दो महिलाओं के शव बरामद किए गए। इतना ही नहीं बल्कि अब भी तीन महिलाओं की तलाश जारी है।

बच्चे की हालत गम्भीर ( Tehri garhwal road accident) devprayag news today)

बताया जा रहा है हादसे में बच्चे आयुष्मान का राजकीय मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है, जिसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उसे आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। सीटी स्कैन में उसके दाहिने पैर की जांघ की हड्डी में फैक्चर आया है जिसे विशेष निगरानी में उपचार दिया जा रहा है।

यह भी पढ़े :Champawat News Today: नेपाल पुलिस का जवान शारदा नदी में डूबा चाचा की भी ग‌ई जिंदगी

राजस्थान से यात्रा करने उत्तराखंड आए थे यात्री तभी वापसी के दौरान हो गया हादसा ( Tehri garhwal car accident news breaking)

पुलिस प्रशासन द्वारा परिजनों से संपर्क के बाद मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वहीं वाहन चालक की जानकारी भी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि कार में जैसलमेर निवासी हरीश की पत्नी गुड्डी देवी (40), पुत्र अवलेश (22), नम्बरदार, आयुष्मान (12), पुत्री जाह्नवी (18) सहित डॉ. दिनेश (27), उनकी पत्नी कमला और चालक सवार थे।

Continue Reading

More in Tehri Garhwal

To Top