Connect with us
2 youth Kanhaiya dhurva Singh died in marriage max accident Urgam Valley road uttarakhand latest news today
फोटो सोशल मीडिया Chamoli max accident today

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

Chamoli marriage max accident: चमोली बरात की मैक्स खाई में गिरी, 2 युवकों की गई जिंदगी

2 youth Kanhaiya dhurva Singh died in marriage max accident Urgam Valley road uttarakhand latest news today: उर्मम घाटी में दर्दनाक हादसा: बारातियों की मैक्स खाई में गिरी, दो की मौत, तीन घायल; रातभर चला रेस्क्यू अभियान

2 youth Kanhaiya dhurva Singh died in marriage max accident Urgam Valley road uttarakhand latest news today: उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क दुर्घटनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। खासतौर पर बरसात एवं शादी के सीजन में इनमें बेतहाशा वृद्धि देखने को मिलती हैं। भयावह सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां उर्मम घाटी में बीते बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा घटित हुआ है, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया।

बताया गया है कि हेलंग–उर्गम मोटर मार्ग पर पावर हाउस के पास देर रात बारात से लौट रही एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त वाहन में पाँच बाराती सवार थे, जिनमें से दो बरातियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। अंधेरा और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों ने रातभर राहत कार्य चलाया। इस भीषण सड़क हादसे से जहां मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है वहीं शादी की सारी खुशियां भी मातम में तब्दील हो गई है।
यह भी पढ़ें- Chamoli marriage accident: चमोली गैरसैंण में बरात की गाड़ी खाई में गिरी

अनियंत्रित होकर गिरी मैक्स, मौके पर मची चीख-पुकार Chamoli max accident news today

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, यह भयावह सड़क हादसा घटना बुधवार देर रात हेलंग–उर्गम मोटर मार्ग पर उस समय घटित पर हुआ , जब बरात से लौट रही UK 11 TA 1685 नंबर की मैक्स वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के नीचे गिरते ही जहां मौके पर चीख-पुकार मच गई वहीं दुर्घटनाग्रस्त मैक्स वाहन के भी परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही ज्योतिर्मठ पुलिस, एसडीआरएफ, एंबुलेंस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand salt news: आयोडाइज्ड नमक में मिली है रेत, लैब में मिलावट की पुष्टि, वितरण पर रोक

रेस्क्यू टीम ने गहरी खाई में उतरकर किया बचाव Chamoli road accident news today

एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ के अनुसार, वाहन में कुल पाँच लोग सवार थे। रेस्क्यू के दौरान दो युवकों के शव सबसे पहले मिले। मृतको की शिनाख्त कन्हैया सिंह (20 वर्ष) पुत्र धीरेंद्र सिंह, निवासी सलूड़, ज्योतिर्मठ और ध्रुव सिंह (उम्र 19 वर्ष) पुत्र कुशल सिंह, निवासी सलूड़, ज्योतिर्मठ के रूप में हुई है। दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दोनों मृतक एक ही गांव सलूड़ के रहने वाले थे। उनकी असमय मौत से इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तीन लोग गंभीर घायल, एक की हालत नाज़ुक Chamoli marriage max accident news today

रेस्क्यू टीम ने तीन घायल व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों की पहचान इस प्रकार है— कमलेश सिंह (25 वर्ष) पुत्र मुरली सिंह, निवासी पल्ला — चालक, मिलन सिंह (28 वर्ष) पुत्र मनोहर सिंह, निवासी सलूड़, पूरण सिंह (55 वर्ष) पुत्र धन सिंह, निवासी चमोली। घायलों में दो को एंबुलेंस से ज्योतिर्मठ स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जबकि पूरण सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गोपेश्वर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news: उत्तराखण्ड सड़क हादसे के घायलों को निजी अस्पतालों में भी मिलेगा कैशलैस इलाज

जिला अस्पताल अलर्ट पर, प्रशासन मौके पर तैनात Chamoli latest news today

चमोली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि जिला चिकित्सालय को पहले से अलर्ट कर दिया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर घायलों को तुरंत उपचार मिल सके। उधर, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें अभी भी घटनास्थल पर तैनात हैं और पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। घटना में दो युवा लड़कों की मौत से सलूड़ गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। लोग घटना स्थल पर पहुँचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। पीड़ित परिवारों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Tehri news today: नरेन्द्रनगर टिहरी में शादी समारोह से लौट रहा युवक खाई में गिरा ग‌ई जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!