Connect with us
Almora car accident today: car fell into ditch on barechhina seraghat road kundan Singh died on the spot
Image : social media ( Almora car accident today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Almora car Accident today: अल्मोड़ा गहरी खाई में गिरी कार एक की मौत अन्य गंभीर

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT अल्मोड़ा

Almora car Accident today: अल्मोड़ा गहरी खाई में गिरी कार एक की मौत अन्य गंभीर

1 min read

Almora car accident today: खाई में गिरी कार, कांग्रेस नेता और पूर्व ब्लाक प्रमुख की गई जिंदगी 

Almora car accident today: car fell into ditch on barechhina seraghat road kundan Singh died on the spot uttarakhand breaking news today: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी एवं बेहद दुखद खबर राज्य के अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाने से एक युवक की जिंदगी चली गई वहीं 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस दर्दनाक हादसे से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: पौड़ी मायके जाने के लिए रोडवेज बस में बैठी महिला बच्चे संग लापता

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक यह भीषण सड़क हादसा बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर कांचुला पुल के पास उस समय घटित हुआ जब एक कार संख्या वाहन संख्या यूके-04-2999 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में जहां कार के परखच्चे उड़ गए वहीं वाहन में सवार कुंदन सिंह बत्याल निवासी नाचनी पिथौरागढ़ की मौत हो गई। जबकि दो अन्य सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त कार अल्मोड़ा कांग्रेस की जनसभा से लौटकर वापस थल-नाचनी की ओर जा रही थी।

यह भी पढ़े :Champawat roadways accident: टनकपुर जा रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त चालक बेनीराम की गई जिंदगी

बताया गया है कि कुंदन सिंह मुनस्यारी के पूर्व ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं वे कांग्रेस के नेता बताए जा रहे हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता हरीश रावत ने उनके आकस्मिक निधन पर दुःख जताते हुए उन्हें अपनी राजनीतिक यात्रा का साथी बताया है।धौलछीना थाना प्रभारी सुनील सिंह बिष्ट ने बताया कि पिथौरागढ़ के नाचनी से कार सवार तीनों लोग सुबह राहुल गांधी की जनसभा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। दोपहर 12 बजे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने मंच से बताया कि मौसम खराब होने के कारण राहुल गांधी का कार्यक्रम नहीं हो सका। इसके बाद जनसभा में पहुंचे कई लोग वापस लौटने लगे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को 108 के माध्यम से अल्मोड़ा पहुंचाया जहां उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन की टीम हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top