UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल
Pauri teacher news today: पौड़ी शराबी शिक्षक ने सुबह ही कर दी बच्चों की छुट्टी, हुआ सस्पेंड
1 min read
Pauri school teacher news : शराब पीकर स्कूल पहुंचे शिक्षक ने बच्चों को भेजा घर, शिक्षक पर गिरि गाज
Pauri school teacher news govt teacher rupchand drank alcohol in bironkhal pauri declared holiday in school early morning now suspend uttarakhand education : उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों की हालत किसी से छिपी नहीं है। इतना ही नहीं बल्कि सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षकों की लापरवाही के मामले भी कई बार सामने आते रहते हैं, जो शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला एक बार फिर से पौडी जिले से सामने आया है, जहाँ पर विद्यालय में तैनात एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचे। शिक्षक की इस हरकत का पता जैसे ही ग्रामीणों को लगा तो उन्होंने शिक्षक की अच्छे से क्लास लगा दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand fake teacher: उत्तराखण्ड भर्ती घोटाला फर्जी प्रमाण पत्र सहायक शिक्षक सस्पेंड
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के बीरोंखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नानस्यूं मे तैनात शिक्षक रूपचंद्र बीते सोमवार को स्कूल पहुँचे। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में जैसे ही अध्यनरत 7 बच्चे पहुँचे तो उनके शिक्षक को देखकर होश उड़ गए क्योंकि शिक्षक नशे में पूरी तरह धुत्त था। इतना ही नहीं बल्कि शिक्षक ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था इससे पहले कि वह कुछ कह पाते शिक्षक ने सभी बच्चों को तुरंत घर जाने को कह दिया और बच्चों की सुबह ही छुट्टी कर दी।
ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने शिक्षक का बनाया वीडियो ( pauri Garhwal news today)
बच्चों की छुट्टी की खबर जैसे ही ग्राम प्रधान हिमांशु रावत व ग्रामीणों को मिली तो वह तुरंत स्कूल पहुंचे ,जहां पर उन्होंने शराब के नशे में धुत शिक्षक को फटकार लगाते हुए उनका वीडियो बनाकर उप शिक्षा अधिकारी बीरोंखाल वर्षा को भेजा। उप शिक्षा अधिकारी ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा पौड़ी को कार्यवाही की संस्तुति करते हुए पत्र भेजा।
अगस्त में भी शराब के नशे मे धुत होकर स्कूल पहुंचे थे शिक्षक ( pauri Garhwal news)
पत्र में यह भी कहा गया कि शिक्षक अगस्त में भी शराब के नशे में स्कूल आए थे तब कड़ी हिदायत देते हुए उन्हें छोड़ दिया गया था। लेकिन तब भी उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ जिसके चलते नियमावली विरुद्ध आचरण से विद्यालय और विभाग के छवि धूमिल हुई है। इस प्रकरण में जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा पौडी नागेंद्र बर्त्वाल ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय बीरोंखाल से संबद्ध कर दिया है। बताते चले विद्यालय में दो शिक्षक सेवारत है दूसरे शिक्षक किसी प्रशिक्षण में शामिल होने के चलते स्कूल नहीं आए थे।
