UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Uttarakhand news: लालकुआं में मदरसन कंपनी की कर्मचारी रिमझिम की अचानक मौत…
1 min read
Motherson Company Worker Death:लालकुआं में मदरसन कंपनी की 21 वर्षीय महिला कर्मचारी की अचानक मौत, ड्यूटी खत्म कर लौटते समय बिगड़ी तबीयत
(Lalkuan Motherson Company Worker Rimjhim Death)
Lalkuan Motherson Company Worker Rimjhim Death: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां मोटाहल्दू स्थित मदरसन कंपनी में कार्यरत एक 21 वर्षीय युवती की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद कंपनी परिसर में हड़कंप मच गया, जबकि परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। युवती की अचानक मौत से सहकर्मी और स्थानीय लोग भी स्तब्ध हैं।
यह भी पढ़े :Uttarkashi Road Accident: उत्तरकाशी में तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा सहायक उद्योग अधिकारी को
ड्यूटी खत्म कर घर लौटने की तैयारी में थी युवती(Motherson Company Employee Death News)
मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान रिमझिम, पुत्री मनोहर लाल, निवासी ईसाई नगर नंबर-1, लामाचौड़ हल्द्वानी के रूप में हुई है। रिमझिम मदरसन कंपनी, मोटाहल्दू में कार्यरत थीं और शनिवार को ए शिफ्ट में ड्यूटी कर रही थीं।
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 2 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद उन्होंने कंपनी परिसर में अपना कार्ड पंच किया और मुख्य द्वार से बाहर निकलकर अन्य साथी कर्मचारियों के साथ कंपनी बस की ओर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक उन्हें चक्कर आया और वह सड़क पर गिर पड़ीं।
साथी कर्मचारियों ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल(Haldwani Worker Sudden Death)
घटना के बाद साथ मौजूद महिला कर्मचारियों ने तुरंत रिमझिम को संभाला और कंपनी प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद कंपनी की मदद से उन्हें तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिमझिम की अचानक मौत की खबर सुनते ही कंपनी कर्मचारियों में शोक और चिंता का माहौल फैल गया।
फरवरी में ही कंपनी में हुई थी नियुक्ति(Motherson Company Lalkuan Update)
कंपनी के एचआर हेड सुभाष तिवारी ने बताया कि रिमझिम ने फरवरी माह में ही कंपनी में काम शुरू किया था। कम उम्र में हुई इस दुखद मौत से कंपनी प्रबंधन भी बेहद दुखी है।
यह भी पढ़े :Nainital Traffic Update: नैनीताल जाने वालों के लिए नया रूट वीकेंड पर हल्द्वानी में वाहनों की No Entry…
परिवार में मचा कोहराम(Rimjhim Death Case Lalkuan)
रिमझिम अपने पीछे एक भाई और तीन बहनों को छोड़ गई हैं, जिनमें से एक बहन का विवाह हो चुका है। बेटी की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और घर का माहौल गमगीन है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा(Lalkuan Police Investigation)
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल युवती की अचानक मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया मामला साइलेंट अटैक या तबीयत बिगड़ना माना जा रहा है। दुखद घटना से पूरे लालकुआं और हल्द्वानी क्षेत्र में शोक की लहर है।
