UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Nainital Traffic Update: नैनीताल जाने वालों के लिए नया रूट वीकेंड पर हल्द्वानी में वाहनों की No Entry…
1 min read
Nainital Traffic Update : वीकेंड पर नैनीताल जाने वाले पर्यटक ध्यान दें, वाहनों की हल्द्वानी में नो एंट्री, रूट प्लान देखकर घर से निकले
Uttarakhand news: Nainital Traffic Update Haldwani no entry Weekend Traffic hotel booking tour package: पर्यटन सीजन और वीकेंड को देखते हुए नैनीताल जिले में पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों की उमडती भीड़ को लेकर नया रूट प्लान जारी किया है। इस डायवर्जन प्लान को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक लागू किया गया है। इतना ही नहीं बल्कि इस डाइवर्ट रूट प्लान के मुताबिक बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक वाहनों व भारी वाहनों को शहर में नो एंट्री दी जाएगी।
यह भी पढ़े :Wedding Ceremony News: दुल्हन के दरवाजे पर दूल्हे को पड़ा मिर्गी का दौरा, टूट गई शादी
बता दें नैनीताल जिले मे बाहर के रास्तों से ही पर्यटक वाहनों को पर्वतीय क्षेत्रों में भेजा जाएगा। बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए हल्द्वानी काठगोदाम क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है ,जो 9 मई व 10 मई को लागू रहेगा। इसमें सुबह 6:00 से रात 11:00 तक यात्रा रोड पर भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहन सीमा पर रोके जायेंगे ( nainital traffic route divert)Uttarakhand news: Nainital Traffic Update Haldwani no entry Weekend Traffic hotel booking tour package
पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहन सुबह 8 बजे से रात 9:00 बजे तक सीमा पर रोके जाएंगे। वाहनों की पार्किंग नंबर 01 बैंड, एचएमटी क्षेत्र, सलड़ी चौकी व अमृतपुर मोड़ क्षेत्र में की गई है। वहीं मैदानी क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन गौलापार पुराने आरटीओ फिटनेस सेंटर व खेड़ा चौकी के पास रोके जाएंगे।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: नैनीताल में ऑनलाइन गेम का खौफनाक अंजाम, कर्ज में डूबे किशोर ने दी जान
बरेली रोड से आने वाले पर्यटकों के वाहन ध्यान दें (nainital news today)
बरेली रोड से आने वाले पर्यटकों के वाहन तीनपानी फ्लाईओवर होते हुए गौलापार रोड से निकलेंगे ,जो नरीमन तिराहा से होते हुए पर्वतीय क्षेत्रों को जाएंगे। इसके अलावा रुद्रपुर-पंतनगर से आने वाले वाहन लालकुआं होते हुए तीनपानी फ्लाईओवर से ऊपर को जाएंगे। पर्वतीय क्षेत्र से मैदान को आने वाले वाहन काठगोदाम नरीमन तिराहा से गौलापार रोड होते हुए बरेली रोड से अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगे।
