UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तरकाशी
Uttarkashi Road Accident: उत्तरकाशी में तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा सहायक उद्योग अधिकारी को
1 min read
Uttarkashi Road Accident: उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले सहायक उद्योग अधिकारी की पिकअप की टक्कर से मौत
(Uttarkashi Road Accident News Chinyalisaun)
Uttarkashi Road Accident Uttarkashi: Assistant Industry Officer Killed during morning walk: उत्तराखंड में कुमाऊं से गढ़वाल तक सड़क हादसो का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी उत्तरकाशी जिले से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सहायक उद्योग अधिकारी की तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, जबकि पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े :AgniVeer Yuvraj Singh Chauhan: राजस्थान का अग्निवीर युवराज सिंह चौहान हुआ शहीद
गंगोत्री हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा
(Chinyalisaur Accident Update)
जानकारी के अनुसार यह हादसा गंगोत्री नेशनल हाईवे पर चिन्यालीसौड़ के नागणी क्षेत्र के पास शनिवार सुबह करीब 05:50 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि मामराज (31 वर्ष) सुबह ऑल वेदर रोड पर रोज की तरह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही मुर्गों से भरी तेज रफ्तार पिकअप (UK07CA 3919) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सहायक उद्योग अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा बेहद दर्दनाक था और उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वाहन ने उन्हें बुरी तरह रौंद दिया हो।
टिहरी में थे तैनात, उत्तरकाशी के रहने वाले थे मृतक
मृतक मामराज उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के टिपरी बिष्ट गांव के निवासी थे। वह वर्तमान में टिहरी गढ़वाल के कंडीसौड़ में सहायक उद्योग अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उनके असमय निधन की खबर से परिवार, सहकर्मियों और स्थानीय लोगों में गहरा दुख है।
ड्राइवर को आई नींद की झपकी, ब्रेक फेल होने की भी आशंका (Pickup Driver Arrested)
हादसे में पिकअप चालक रोहित, जो बड़कोट के नौगांव क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है, उसे भी चोटें आई हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को संभवतः नींद की झपकी आ गई थी, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित हो गया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वाहन का ब्रेक फेल होना भी दुर्घटना की वजह हो सकता है।पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े :Champawat Rape Case News: चंपावत कथित गैंगरेप मामले में हो गया बड़ा खुलासा…
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
(Uttarkashi Police Investigation)
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चिन्यालीसौड़ अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की सतर्कता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक जिम्मेदार अधिकारी की अचानक हुई इस मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
