Connect with us
Uttarakhand news: haldwani Two Headed Calf Born with Four Eyes and Three Ears
Image : social media ( Two Headed Calf Born)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: हल्द्वानी में गाय ने दिया दो मुंह वाली बछिया को जन्म, चार आंखें और तीन कान

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Uttarakhand news: हल्द्वानी में गाय ने दिया दो मुंह वाली बछिया को जन्म, चार आंखें और तीन कान

1 min read

Two Headed Calf Born: देवभूमि में जन्मी दो मुंह वाली अनोखी बछिया, चार आँखे तीन कान हर कोई हैरान..

Uttarakhand news: haldwani Two Headed Calf Born with Four Eyes and Three Ears: प्रकृति कब क्या करिश्मा कर जाए इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है, ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला अनोखा मामला नैनीताल जिले से सामने आ रहा है जहां पर एक गाय ने दो मुंह वाली बछिया को जन्म दिया है। इतना ही नहीं बल्कि बछिया की 4 आँखे और तीन कान हैं। कुछ लोग इसको चमत्कार कह रहे हैं जबकि विज्ञान की भाषा में इसे पाली सिफेली कहा जाता है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: भाजपा विधायक महेश जीना के बेटे को जान से धमकी, फोन पर बोला- ‘उठवा देंगे’

बता दें नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर स्थित गोरापड़ाव के डी – क्लास क्षेत्र में महेश चन्द्र बचकेती व हंसी के घर पर बीते दिन एक बछिया का जन्म हुआ। जन्म के दौरान बछिया के दो मुंह चार आँख और 3 कान आए। उन्होंने बताया कि जन्म के बाद बछिया के स्वास्थ्य में ऐसी कोई परेशानी नहीं आई लेकिन जन्म के दौरान पहुंचे पशु चिकित्सकों ने काफी मुश्किल से गाय का प्रसव कराया। दो सिर होने के कारण बछिया को गर्दन खुद का भार उठाने में भी काफी दिक्कतें हो रही है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उत्तरकाशी के पुरोला में नाबालिग बच्चों से जुड़ा गंभीर मामला, पुलिस जांच जारी

दो मुँह वाली बछिया बनी चर्चा का विषय (nainital news today)

पशुपालक के अनुसार बछिया फिलहाल स्वस्थ्य है और दूध भी पी रही है। देवभूमि में इस तरह की घटना होना लोगों के लिए चमत्कार का विषय बन गया है लेकिन वरिष्ठ पशु चिकित्सा डॉक्टर आरके पाठक में बताया कि ऐसे केस को पशु चिकित्सा में पाली सिफेली कहते हैं। इसमें कई बार जन्म से पहले जाइगोट या एंब्रियो बनने के बाद पूरी तरह डिवाइड ना होने के कारण दो सिर बन जाते हैं जबकि शरीर एक ही रहता है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top