UTTARAKHAND NEWS Uttarkashi
Uttarakhand news: उत्तरकाशी के पुरोला में नाबालिग बच्चों से जुड़ा गंभीर मामला, पुलिस जांच जारी
1 min read
Uttarakhand News Live : पुरोला में 13 वर्षीय किशोर ने 9 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म , पिता ने दर्ज करवाई शिकायत
Uttarakhand news live: Serious Case Reported in Uttarkash Purola: Police Investigating Alleged Incident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आ रहा है, जहां पर एक 13 वर्षीय बालक ने 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। इतना ही नहीं बल्कि पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: नैनीताल कालाढूंगी रोड पर टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले के पुरोला विकासखंड के एक गांव में 9 वर्षीय बच्ची के पिता की ओर से पुलिस प्रशासन को तहरीर दी गई। तहरीर में बताया गया कि बीते बुधवार को बच्ची की मां गांव से बाहर और पिता घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान बच्ची 13 वर्षीय बालक के साथ खेल रही थी। खेल-खेल में बच्चे ने उसे बहलाया और एक भवन के पीछे ले गया जहां पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। दुष्कर्म करने के बाद किशोर उसे छोड़कर भाग गया।
यह भी पढ़े :Jaspal Rana Mother: जसपाल राणा की मां को लेकर फैली गलत खबर, अस्पताल में चल रहा इलाज
आरोपी से पूछताछ जारी (uttarkashi news today)
जब पीड़िता के पिता घर पहुंचे तो उन्होंने बच्ची की गंभीर स्थिति देखी, जिस पर बच्ची ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद पिता उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि दोनों नाबालिक हैं। पिता की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है, वहीं बच्ची को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। इस पूरे मामले में आरोपी किशोर से पूछताछ की जा रही है।
