Connect with us
Uttarakhand news: Haridwar Car stunt News for youth arrested due to car stunt in night
Image : social media ( Haridwar Car stunt News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand News: हरिद्वार में कार पर स्टंटबाजी करना पड़ा युवकों को भारी…

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Uttarakhand News: हरिद्वार में कार पर स्टंटबाजी करना पड़ा युवकों को भारी…

1 min read

Haridwar Car stunt News : कार में घूमने निकले 4 दोस्त पहुंच गए हवालात, स्टंटबाजी का वीडियो वायरल...

Haridwar Car stunt News  : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है जहां पर शराब के नशे में चार युवक कार से स्टंट बाजी करते हुए नजर आए हैं जिस पर पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में लेते हुए कार को सीज किया है। बताते चले चारों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था जिसके बाद पुलिस ने हरकत में आते ही कार नंबर के जरिए युवकों का पता लगाया। बताते चले आए दिन सोशल मीडिया पर चन्द फॉलोअर्स और लाइक्स के लिए लोग अपनी जान को जोखिम में डालने के साथ-साथ अन्य लोगों की जान को भी जोखिम में इस तरह से डालते रहते हैं जिन पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार सख्त रवैया अपना रही है।

यह भी पढ़े :उत्तराखंड: कुछ युवाओं ने फॉलोवर्स के चक्कर में दांव पर लगा दी अपनी लोक परंपरा ‘जागर’

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के क्लेमन्टाउन फ्लैट के निवासी कुशाग्र गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता अपने साथी आर्यन गुप्ता पुत्र दीपक गुप्ता, हर्ष गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता और गौरव गुप्ता पुत्र रविंद्र गुप्ता निवासी मकान नंबर 141 मोहल्ला बानसौ गेट वाल्मीकि चौक के साथ कार में सवार होकर घूमने के लिए निकले थे इस दौरान बीते मंगलवार की रात चारो युवक हरिद्वार के भेल मार्ग के पास कार से स्टंट करने लगे जिन्होंने स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था जो तेजी से वायरल हो रहा था। इस दौरान चारों युवकों की हवाबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस प्रशासन के पास पहुंच गया जिसके तहत पुलिस हरकत में आई वहीं बीते बुधवार को कार नंबर की मदद से चारों युवकों की पहचान की गई जिसके तहत पुलिस ने कार को सीज करते हुए चारों आरोपी युवकों को हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक चारों शराब के नशे में थे जिसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में हुई है जिस पर पुलिस ने चालानी करवाई भी की है । SSP हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल का कहना है कि इस तरह के कृत्य करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा इसके लिए पुलिस प्रशासन लगातार चेकिंग अभियान चला रही है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top