Connect with us
Haridwar women delivery video viral from government hospital
Image : social media ( Haridwar women delivery video)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar women delivery Video: हरिद्वार में महिला ने अस्पताल के फर्श पर दिया बच्चे को जन्म

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar women delivery Video: हरिद्वार में महिला ने अस्पताल के फर्श पर दिया बच्चे को जन्म

1 min read

Haridwar women delivery video  : हरिद्वार में मानवता शर्मसार, प्रसूता के साथ अमानवीय व्यवहार, महिला ने अस्पताल के फर्श पर बच्चे को दिया जन्म..

Haridwar women delivery video viral from government hospital: उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर मजदूर की पत्नी को महिला अस्पताल में भर्ती करने से मना कर दिया गया। इतना ही नहीं बल्कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि प्रसुता महिला दर्द से तड़प रही है। जिसने फर्श पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। इतना ही नहीं बल्कि डॉक्टर ने आशा वर्कर को ही फर्श साफ करने के लिए कहा कि तेरा मरीज है तू साफ कर।

यह भी पढ़े :जोशीमठ: वाह री सरकार, जिन घरों पर लगाए लाल निशान, उन्हें ही अब बता दिया सुरक्षित

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले में बीते सोमवार की रात करीब 9:30 बजे ब्रह्मपुरी से एक आशा कार्यकर्ता गर्भवती महिला की डिलीवरी को लेकर महिला अस्पताल पहुंची। इस दौरान महिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर सलोनी ने मजदूर की गर्भवती पत्नी को अस्पताल में भर्ती करने से मना करते हुए कहा कि यहां डिलीवरी नहीं होगी। इतना ही नही बल्कि ये भी कहा की अभी बच्चा पैदा नही हो रहा है। इसलिए यहां से चली जाएं।

बिगड़ती गई प्रसूता की हालत मगर डॉक्टर ने नही किया भर्ती

जबकि प्रसूता दर्द से तड़प रही थी, लेकिन डॉक्टर उसे दर्द के बावजूद फर्श पर बेसहारा छोड़कर चले गए। इंसानियत की हद तो तब पार हो गई जब अस्पताल स्टाफ ने भी महिला की मदद करने से इनकार कर दिया। महिला प्रसूता को अपने साथ लेकर आई आशा वर्कर को वीडियो बनाने पर उससे फोन छीनने की कोशिश भी की गई। इतना ही नहीं बल्कि प्रसूता ने आशा कर्मी की मदद से बच्चे को रात के करीब डेढ बजे फर्श पर जन्म दिया।

डॉक्टर व नर्स ने आशा वर्कर के साथ की बदसलूकी, फोन छीना

जिसके बाद आशा वर्कर से बदसलूकी करते हुए डॉक्टर ने कहा कि तेरा मरीज है सफाई तू कर। इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर स्वास्थ्य विभाग की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। परिजनों समेत आशा वर्कर ने आरोप लगाया कि ना डॉक्टर ना नर्स और ना ही कंपाउंडर ने महिला को हाथ लगाया। बच्चे के जन्म के बाद महिला डॉक्टर के होश उड़ गए। इसके बाद उसने खुद को बचाने के लिए महिला को भर्ती किया ।फिलहाल जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित है लेकिन यह मामला तूल पकड़ने लगा है।

CMO आरके सिंह ने कहा आशा वर्कर ने की साजिश

वही इस मामले में सीएमओ आर के सिंह ने आशा वर्कर को साजिश का जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि महिला को रात में एडमिट किया गया था जहां पर उसकी डिलीवरी भी हुई। हालांकि पूरे प्रकरण की जांच होने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक से पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट सीएमओ द्वारा तलब की गई है उन्होंने कहा की जो भी इस घटना में दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top