Connect with us
Uttarakhand news: health minister Subodh Uniyal will treat doctors who prescribe outside medicines to patients latest breaking
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: मरीजों को बाहर की दवा लिखने वाले डॉक्टरों का इलाज करेंगे सुबोध उनियाल

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news: मरीजों को बाहर की दवा लिखने वाले डॉक्टरों का इलाज करेंगे सुबोध उनियाल

1 min read

Uttarakhand news : मरीजों को बाहर की दवा लिखने वाले डॉक्टरों का खुद इलाज करेंगे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

Uttarakhand news: health minister Subodh Uniyal will treat doctors who prescribe outside medicines to patients latest breaking  : उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं , जिसके चलते वो सरकारी अस्पतालों के औचक निरीक्षण करने भी पहुँच रहे है। इसी बीच सुबोध उनियाल ने सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों द्वारा मरीजों को बाहर की महंगी दवा लिखने पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि ऐसा करने वाले डॉक्टर का वह खुद इलाज करेंगे , इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अफसरों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े :Badrinath highway news today: बद्रीनाथ हाईवे नंदप्रयाग में बंद, रात में वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही

बता दें बीते सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने देहरादून अस्पताल में 6 नई सुविधाओं का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने ओपीडी के पंचम तल पर अस्पताल के अफसर और विभागों के एचओडी की बैठक ली। इस दौरान मंत्री ने कहा कि उन्हें सरकारी डॉक्टरों द्वारा बाहर की दवाई लिखने और मरीजों को बेवजह रेफर करने की शिकायतें मिल रही है। इन शिकायतों के आधार पर अफसरों से कहा गया है कि ऐसे डॉक्टरों को चिन्हित कर उनका इलाज कर दो स्थिति खुद ठीक हो जाएगी।

सरकारी अस्पताल में उपलब्ध हो रही है, तमाम सुविधाएं फिर भी निजी अस्पतालों की ओर रुख कर रहे मरीज ( dehradun news today) 

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने अस्पतालों में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। मंत्री ने कहा कि निजी अस्पतालों में ज्यादा खर्च होने भुगतान न होने डेड बॉडी तक नहीं देने की शिकायतें होती है फिर भी वहां पर मरीजों की भरमार है। सरकारी अस्पताल में डॉक्टर बढ़िया है दवाई फ्री है और सुविधाएं बढ़ रही है इसके बाद भी लोग निजी की तरफ भाग रहे हैं ऐसा क्यों हो रहा है यह सोचने वाली बात है।

यह भी पढ़े :Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ 14 वर्षीय किशोरी गर्भवती बाल विवाह का खुलासा

लापरवाही किसी हाल में नहीं की जाएगी बर्दाश्त (health minister Subodh Uniyal) 

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने लोगों में सरकारी अस्पतालों का विश्वास कायम करने की बात कही है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य शिक्षा पर सबसे ज्यादा बजट खर्च होता है। मैं हेल्थ सिस्टम को सुधारना चाहता हूं ,इसलिए अस्पताल में पार्किंग यूनिटों के लिए भी जल्द समाधान किया जाएगा और अस्पतालों में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की जल्द भर्ती की जाएगी।

देहरादून अस्पताल की सेहत सुधारेंगी 6 नई सुविधाएं 

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने ऑक्यूपेशनल थेरेपी सेंटर, हर मंजिल पर रजिस्ट्रेशन काउंटर, स्पोर्ट्स इंजरी क्लीनिक, पैथोलॉजी विभाग में सिस्मेक्स मशीन, हेल्थ पैकेज जांच यूनिट, पांच एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन का लोकार्पण किया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top