UTTARAKHAND NEWS देवभूमि दर्शन
Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, टनकपुर-हजूर साहिब नांदेड़ के बीच सीधी ट्रेन
1 min read
||Tanakpur to Hazur Sahib Nanded Direct Weekly Train Service Begins| टनकपुर से तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ तक शुरू होगी सीधी साप्ताहिक ट्रेन, सीमांत क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत
||Tanakpur to Hazur Sahib Nanded Direct Weekly Train Service Begins|
उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से अब चंपावत जिले के टनकपुर से सिखों के पवित्र तीर्थस्थल तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़(महाराष्ट्र ) तक सीधी साप्ताहिक रेल सेवा शुरू होने जा रही है। लंबे समय से इस ट्रेन की मांग की जा रही थी, जिसे अब मंजूरी मिलने के बाद सीमांत क्षेत्र के यात्रियों और श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलने वाली है। इस नई रेल सेवा से धार्मिक यात्रा के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा भी पहले से अधिक आसान हो जाएगी।
यह भी पढ़ें : Pauri Leopard News: पौड़ी में पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर गुलदार, महिला को बनाया था शिकार…
लंबे समय से उठ रही थी मांग (Tanakpur to Hazur Sahib Nanded Express)
सीमांत क्षेत्र के लोगों की ओर से काफी समय से लंबी दूरी की रेल सेवा शुरू करने की मांग की जा रही थी। खासकर चंपावत और ऊधम सिंह नगर के सिख समुदाय के लोगों ने तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग कई बार उठाई थी। यह विषय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष भी रखा गया, जिसके बाद उनके प्रयासों से टनकपुर-हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस को स्वीकृति मिल गई।
6 जुलाई को होगा शुभारंभ (Rail Service Inauguration)
नई रेल सेवा का औपचारिक शुभारंभ 6 जुलाई को टनकपुर रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री रवनीत सिंह सुबह टनकपुर रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। इस अवसर पर रेलवे और प्रशासन के कई अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
ऐसा रहेगा ट्रेन का समय और रूट (Train Schedule Update)
यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन संचालित होगी। रविवार को तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ से रवाना होकर अकोला, इटारसी, भोपाल, ग्वालियर, झांसी, आगरा, मथुरा और बरेली सहित कई प्रमुख स्टेशनों से गुजरते हुए मंगलवार सुबह 5:55 बजे टनकपुर पहुंचेगी। इसके बाद यही ट्रेन मंगलवार सुबह 9:00 बजे टनकपुर से रवाना होकर बुधवार शाम 4:30 बजे नांदेड़ पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 12 जुलाई को ट्रेन नांदेड़ से चलेगी और 14 जुलाई को टनकपुर पहुंचेगी। इसी दिन वापसी यात्रा भी शुरू होगी। जबकि 14 जुलाई से इस ट्रेन का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Uttarakhand: रामनगर के रिसॉर्ट में बड़ा सेक्स रैकेट बेनकाब, पुलिस की छापेमारी में 52 गिरफ्तार…
खटीमा स्टेशन पर भी मिलेगा ठहराव (Khateema Railway Station)
यात्रियों के लिए एक और राहत की बात यह है कि अब इस ट्रेन का खटीमा रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। ट्रेन टनकपुर से चलकर सुबह 9:26 बजे खटीमा पहुंचेगी और 9:29 बजे यहां से आगे रवाना होगी। पहले इस स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव प्रस्तावित नहीं था, लेकिन अब इसे मंजूरी दे दी गई है। हालांकि रेलवे की आधिकारिक समय सारिणी में इस बदलाव को अभी अपडेट किया जाना बाकी है।
सीमांत क्षेत्र के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ (Uttarakhand Railway News)
नई रेल सेवा शुरू होने से चंपावत, खटीमा, टनकपुर और आसपास के सीमांत क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर सिख श्रद्धालुओं को तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ की यात्रा के लिए अब बार-बार ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा अन्य यात्रियों को भी मध्य भारत के कई प्रमुख शहरों तक सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे यात्रा अधिक सुविधाजनक, किफायती और समय की बचत वाली साबित होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस प्रयास को सीमांत क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात माना जा रहा है।
