Connect with us
Uttarakhand news hindi: Strict instructions Pakistanis to leave Dehradun, couple left by train....
Image : सांकेतिक फोटो ( Dehradun News Hindi)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: पाकिस्तानियों को देहरादून छोड़ने के सख्त निर्देश दंपति हुए ट्रेन से रवाना….

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news: पाकिस्तानियों को देहरादून छोड़ने के सख्त निर्देश दंपति हुए ट्रेन से रवाना….

1 min read

Dehradun News Hindi: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार सख्त, भारत आने वाले पाकिस्तानियों को भेजा जा रहा वापिस…

Dehradun News Hindi: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में आए पाकिस्तानियों को वापस भेजने के सख्त निर्देश दिए हैं जिसके चलते उत्तराखंड में भी पाकिस्तान नागरिकों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया जा रहा है। दरअसल राजधानी देहरादून मे शॉर्ट टर्म विजा पर आए पाकिस्तानियों की तलाश की गई तो पता चला कि एक पाकिस्तानी दंपति विकास नगर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से आया हुआ है जिन्हें देहरादून छोड़ने के सख्त निर्देश दिए गए हैं वहीं बीते गुरुवार को दंपति देहरादून से सहारनपुर के लिए रवाना हो गया जो ट्रेन के जरिए दिल्ली से होते हुए पाकिस्तान वापिस जाएंगे।

यह भी पढ़े :pahalgam attack: उत्तराखंड के युवक की भी गई जम्मू कश्मीर पहलगाम आतंकी हमले में जिंदगी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने हर किसी के मन को झकझोर कर रख दिया जिसके बाद से भारत मे जगह-जगह पर अलर्ट किया जा रहा है वहीं पाकिस्तान के लोगों को पाकिस्तान वापिस भेजा जा रहा है । जांच मे खुलासा हुआ कि इन दिनों देहरादून में कुल 217 पाकिस्तानी मौजूद है जिनमें से 210 लोग पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी है जबकि पांच लोग पाकिस्तानी मुस्लिम है। इनमें से तीन महिलाओं ने देहरादून में शादी कर ली है इनके अलावा दो बच्चे हैं। जिन्हें देहरादून में रहने की छूट दी गई है जबकि शेष दो पाकिस्तानी पति पत्नी आसिफ महमूद और दुआ बिन तारिक को पुलिस ने सुरक्षा के साथ सहारनपुर के लिए रवाना कर दिया है। बताते चले जिस महिला के दो बच्चे हैं वो हिंदुस्तानी है जबकि बच्चे पाकिस्तानी नागरिक है महिला की शादी पाकिस्तान में हुई थी इसके बाद दोनों बच्चों का जन्म पाकिस्तान में हुआ। हालांकि महिला का पति से तलाक हो गया है ऐसे में वह अपने बच्चों के साथ वापस सहारनपुर आ गई है इसलिए उन्हें हिंदुस्तान में रहने की अनुमति है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top