Connect with us
Uttarakhand news: indian army soldier harendra Singh from Pauri garhwal martyr saheed in jammu Kashmir

Home / Uttarakhand Martyr / उत्तराखंड का चौथा जवान हरेंद्र सिंह जम्मू कश्मीर में हुआ शहीद पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

Uttarakhand Martyr उत्तराखण्ड

उत्तराखंड का चौथा जवान हरेंद्र सिंह जम्मू कश्मीर में हुआ शहीद पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

1 min read

शहीद सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह(Harendra Singh) दोनों एक साथ हुए शहीद(Saheed) ,दोनों जवानों के घर पर शहादत की खबर से ही परिजनों में मचा कोहराम मचा हुआ है।

जम्मू कश्मीर के पूंछ में आतंकी मुठभेड़ में जहां पहले ही उत्तराखंड के तीन जवान शहीद हो चुके हैं वहीं फिर जम्मू कश्मीर से एक और जवान के शहादत की खबर आ रही है। जी हाँ अभी तक मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर में शनिवार को एक जेसीओ समेत दो जवानों के शव बरामद हुए हैं थे। बताया गया है क‍ि दोनों जवान उत्तराखण्ड के रहने वाले थे। शहीद सूबेदार अजय सिंह रौतेला  ट‍िहरी ज‍िले के, जबक‍ि नायक हरेंद्र सिंह पौड़ी ज‍िले के न‍िवासी हैं। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पुंछ में टेररिस्ट ऑपरेशन चालू है जिसमें की सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज‍िले में मेंढर सेक्‍टर के नरखास के घने जंगलों में चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान शहीद हो गए थे। बताया जा रहा है की सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह (Harendra Singh) जंगलों में छिपे आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों की ओर से शुरू किए गए तलाशी अभियान का ही एक हिस्सा थे।
यह भी पढ़े: उत्तराखंड का एक और सपूत, सूबेदार अजय रौतेला जम्मू कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में हुआ शहीद

बता दें कि जम्मू कश्मीर में सेना के सात जवानों की हत्या करने में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए पुंछ और राजौरी जिलों में चलाया जा रहा तलाशी अभियान शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। शहीद सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह दोनों जवान उत्तराखण्ड के रहने वाले थे। शहीद नायक हरेंद्र स‍िंह पौड़ी ज‍िले के न‍िवासी थे। उनका घर पौडी गढ़वाल ज‍िले के ग्राम पीपलसारी, पोस्ट रिखनीखाल तहसील लैंसडाउन में है। उनकी शहादत की खबर से ही परिजनों में मचा कोहराम मचा हुआ है।बताया गया कि 14 अक्टूबर को आतंकवादियों के साथ भीषण गोलाबारी के बाद सूबेदार अजय सिंह रौतेला और नायक हरेंद्र सिंह के साथ कम्‍युन‍िकेशन नेटवर्क बंद हो गया था। जिसकी वजह से उनसे कोई सम्पर्क नहीं हो सका। आतंकवादियों को ढेर करने और सैनिकों के साथ कम्‍युन‍िकेशन बहाल करने के बाद अथक तलाशी अभियान जारी रहा। इस दौरान शन‍िवार शाम को सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह के शव बरामद किए गए।



यूट्यूब पर जुड़िए

Continue Reading

More in Uttarakhand Martyr

To Top