Connect with us
Uttarakhand news: subedar Martyr ajay rautela in jammu Kashmir from Tehri garhwal

Home / Uttarakhand Martyr / उत्तराखंड का एक और सपूत, सूबेदार अजय रौतेला जम्मू कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में हुआ शहीद

Uttarakhand Martyr उत्तराखण्ड

उत्तराखंड का एक और सपूत, सूबेदार अजय रौतेला जम्मू कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में हुआ शहीद

1 min read

नरेंद्रनगर ब्लॉक के रामपुर खाड़ी गांव निवासी सूबेदार अजय रौतेला जम्मू कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में शहीद

बीते चार दिनों से देवभूमि उत्तराखंड के वीर सपूतों की लगातार शहादत की खबर आ रही है। जहाँ आज शहीद विक्रम सिंह नेगी और शहीद राइफलमैन योगंबर सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचेगा वहीं फिर जम्मू कश्मीर से एक और जवान के शहादत की खबर से समूचे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। जी हाँ टिहरी गढ़वाल के खाड़ी गांव निवासी सूबेदार अजय रौतेला आतंकी मुठभेड़ में जम्मू के पुंछ में शहीद हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार शहीद सूबेदार अजय रौतेला मूलरूप से उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्रनगर ब्लॉक के रामपुर खाड़ी गांव निवासी हैं। वर्तमान में उनका परिवार देहरादून क्लेमनटाउन में रहता है। वहीं शहादत की खबर से जवान के घर में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी बार बार बेसुध हो जा रही है। शहीद अपने पीछे तीन बेटों और पत्नी को छोड़ गए ।




यूट्यूब पर जुड़िए

Continue Reading

More in Uttarakhand Martyr

To Top