Connect with us
Sate Singh Bisht Martyr dehradun garhwal rifles

Home / Uttarakhand Martyr / उत्तराखंड का जवान जम्मू कश्मीर में शहीद प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर….

Uttarakhand Martyr देहरादून

उत्तराखंड का जवान जम्मू कश्मीर में शहीद प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर….

1 min read

Sate Singh Bisht Martyr: 17वीं गढ़वाल राइफल्स के जे . सी. ओ सते सिंह बिष्ट जम्मू कश्मीर के तंगधार में हुए शहीद, प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर

Sate Singh Bisht Martyr : जम्मू-कश्मीर से समूचे उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहाँ पर अपना फर्ज निभाते हुए देहरादून के अठूरवाला निवासी 17 गढ़वाल राइफल्स के जे सी ओ सते सिंह बिष्ट शहीद हो गए हैं। जिसके चलते पूरे प्रदेश में शोक की लहर व्याप्त है। दरअसल शहीद सते सिंह बिष्ट की तैनाती इन दिनों जम्मू कश्मीर के तंगधार में थी जहां पर देश की रक्षा करते हुए उन्होंने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें- शहीद चंद्र मोहन नेगी का पार्थिव शरीर पहुंचा घर तो परिजन ताबुत से लिपट बिलख पड़े

Sate Singh Bisht Garhwal rifles
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से टिहरी गढ़वाल जिले के ग्राम जुराना, चंद्रबदनी खास पट्टी निवासी सूबेदार सते सिंह बिष्ट 17 गढ़वाल राइफल्स का एक अभिन्न अंग थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी इन दिनों कुपवाड़ा जिले के तंगधार में थी जहां बीते शुक्रवार को पेट्रोलिंग के दौरान उनका बर्फ में अचानक से पैर फिसल गया जिसके चलते वह काफी दूर तक स्लिप होकर चोटिल हो गए और उन्होंने देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनकी शहादत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। आपको बता दें वर्तमान में सते सिंह बिष्ट का परिवार, देहरादून जिले के अठूरवाला भानियवाला में रहता है। वह अपने पीछे पत्नी संगीता और तीन बच्चों पुत्री स्वाति बिष्ट, महक बिष्ट और पुत्र अयान बिष्ट सहित भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गए हैं। शहीद सते सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर आज शाम तक उनके देहरादून स्थित आवास पर पहुंचने की संभावना है। जिसके बाद रविवार सुबह ऋषिकेश के मोक्ष घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- चम्पावत: पंचतत्व में विलीन हुए शहीद दयाल, सैन्य सम्मान से अंत्येष्टि, बिलख पड़े परिजन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Uttarakhand Martyr

To Top