Connect with us
Uttarakhand news: Chandra mohan Negi ITBP body reached his native place dehradun Martyr

Home / उत्तराखण्ड / शहीद चंद्र मोहन नेगी का पार्थिव शरीर पहुंचा घर तो परिजन ताबुत से लिपट बिलख पड़े

उत्तराखण्ड देहरादून

शहीद चंद्र मोहन नेगी का पार्थिव शरीर पहुंचा घर तो परिजन ताबुत से लिपट बिलख पड़े

1 min read

Chandra mohan Negi ITBP: चंद्रमोहन सिंह नेगी का पार्थिव शरीर पहुंचा आवास, क्षेत्र वासियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि..

Chandra mohan Negi ITBP गौरतलब हो कि देहरादून जिले के डोईवाला जौलीग्रांट चौक निवासी चंद्र मोहन सिंह नेगी भारत चीन सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हो गए। जो की आईटीबीपी में निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी तैनाती हिमाचल प्रदेश के भारत चीन सीमा (एलएसी) पर थी। बताया गया है कि वे अपने साथियों के लिए, भारत चीन सीमा के पास भारत अग्रिम चौकी से आगे करग्युपा नाला पार करने के लिए अस्थायी पुल बना रहे थे। इसी दौरान वे करग्युपा नाले में गिर गए। जिस पर उनके अन्य साथियों ने उन्हें घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर नाले से बाहर निकालकर नजदीकी आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं आज बलिदानी चंद्रमोहन सिंह नेगी का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके निवास स्थान दुर्गा चौक जॉली ग्रांट लाया गया परिजन ताबूत से लिपट बिलख पड़े‌।

यह भी पढ़िए:दुखद: उत्तराखण्ड का लाल भारत चीन सीमा एल‌एसी पर शहीद, प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर

Martyr Chandra mohan Negi बता दें आईटीबीपी के शहीद जवान चंद्र मोहन सिंह नेगी का पार्थिव शरीर देहरादून जिले के दुर्गा चौक जॉली ग्रांट लाया गया जहां पर क्षेत्र वासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारत माता की जय और बलिदान के नाम के नारों से आसमान को गूंजायामान रखा। भारत-चीन सीमा पर वीरगति को प्राप्त हुए डोईवाला के आईटीबीपी इंस्पेक्टर चंद्र मोहन सिंह नेगी का अंतिम संस्कार आज हरिद्वार में किया गया। नम आंखों से परिवार ने बलिदानी चंद्र मोहन सिंह को अंतिम विदाई दी जिसके पश्चात बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान आसपास और दूर-दूर से काफी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने के लिए दुर्गा चौक जॉली ग्रांट पहुंचे। बता दें कि शहीद चंद्र मोहन सिंह 24 सितंबर 1987 में बतौर कांस्टेबल भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में भर्ती हुए थे। वे अपने पीछे दो बच्चों सहित भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गए हैं।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top