UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun News: जिज्ञासा ट्रस्ट ने पूरे किए 4 वर्ष, दिव्यांग छात्रों को वितरित किए हीटर
1 min read
Jigyasa Trust dehradun completes 4 years, distributes heaters to disabled students uttarakhand news today: जिज्ञासा ट्रस्ट ने पूरे किए चार वर्ष, दिव्यांग छात्रों को वितरित किए हीटर व अन्य सामग्री
Jigyasa Trust dehradun completes 4 years, distributes heaters to disabled students uttarakhand news today: देहरादून। जिज्ञासा ट्रस्ट ने अपने सेवा कार्यों के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं। इस उपलक्ष्य में ट्रस्ट द्वारा 11 जनवरी 2026 को सामाजिक दायित्व निभाते हुए रैफल सेंटर, मोहिनी रोड स्थित हॉस्टल में अध्ययनरत दिव्यांग छात्रों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
हॉस्टल प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शीत ऋतु में बच्चों को हीटर की अत्यधिक आवश्यकता थी। इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जिज्ञासा ट्रस्ट के सहयोग से 14 हीटर, डायपर, टॉर्च, खाद्य सामग्री सहित अन्य उपयोगी सामान विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया गया।
इस सेवा कार्य का नेतृत्व ट्रस्ट के सचिव श्री बलदेव सिंह पंवार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने तथा उनकी पुत्री पिंकी पंवार ने ट्रस्ट के सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी मानव सेवा एवं जनकल्याण के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
जिज्ञासा ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों की सहायता करना है। ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर वृद्धाश्रम प्रेमधाम में सहायता, बीमारों के उपचार हेतु सहयोग, पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत वृक्षारोपण, सरकारी विद्यालयों में समर कैंप, सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, पशु-पक्षियों के लिए जल कुंड स्थापना तथा स्ट्रीट डॉग्स हेतु चिकित्सा व आश्रय की व्यवस्था जैसे अनेक सेवा कार्य किए जाते रहे हैं।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक श्री बलदेव सिंह पंवार सहित पिंकी पंवार, लक्ष्मी पंवार, राकेश बिष्ट, रीना बिष्ट, सुनीता शर्मा, अनीता नेगी, राजेन्द्र रुकमणी, मनीष नेगी एवं रश्मि बहुगुणा उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand ration card KYC: उत्तराखण्ड 15 जनवरी तक हर हाल में कराए राशन कार्ड EKYC
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
