Connect with us
Kavita Chand Antarctica almora: Kavita Chand of almora hoisting Indian flag on Mount Vinson highest peak in Antarctica uttarakhand latest news today
Image : social media ( Kavita Chand Antarctica almora)

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: अल्मोड़ा की कविता चंद ने रचा इतिहास अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा

बधाई: अल्मोड़ा की कविता चंद ने रचा इतिहास अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

1 min read

Kavita Chand Antarctica almora: पहाड़ की बेटी कविता चंद ने रचा इतिहास, अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन पर फहराया तिरंगा..

Kavita Chand Antarctica almora: Kavita Chand of almora hoisting Indian flag on Mount Vinson highest peak in Antarctica uttarakhand latest news today: कहते हैं की मेहनत और जज्बा सफलता की वो सीढ़ी होती है , जो किसी भी व्यक्ति को उसके लक्ष्य की ओर न सिर्फ प्रेरित करती है बल्कि उसे उच्च मुकाम तक पहुंचाने में उसकी ढाल बनकर खड़ी होती है। ऐसी ही कुछ प्रेरणादायक कहानी है अल्मोड़ा जिले की बेटी कविता चंद की जिन्होंने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन पर तिरंगा लहराया है। कविता ने इस विशेष उपलब्धि को हासिल कर ना सिर्फ प्रदेश का मान बढ़ाया बल्कि देश का भी विश्वपटल पर नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़े :गौरवान्वित पल: उत्तराखण्ड पुलिस के जवान ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले की रहने वाली व वर्तमान में मुंबई की निवासी 40 वर्षीय एंडयोरेंस एथलीट कविता चंद ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी पर भारत का तिरंगा फहराया है। दरअसल कविता ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन (4, 892 मीटर) की पर चढ़ाई कर देश प्रदेश को गौरवान्वित महसूस करवाया है। कविता की यह उपलब्धि उनके महत्वाकांक्षी सेवन समिटस लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जिसके तहत दुनिया के सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई की जाती है। इससे पहले कविता ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रस को भी फतह किया था। दुनिया की सबसे कठिन पर्वत चोटियों में शामिल माउंट विंसन पर अत्यधिक ठंड तेज हवाएं लंबा एकांत और अंटार्कटिका का अप्रत्याशित मौसम पर्वतारोहियों की कड़ी परीक्षा लेता है।

कठिन चुनौती को पार कर कविता ने रचा इतिहास (almora news today kavita chand)

बताते चलें कविता का यह अभियान 3 दिसंबर को भारत से रवाना होने के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद कविता 4 दिसंबर को चिली के पुंटा एरेनास पहुंचीं जहां से उन्होंने 7 दिसंबर को यूनियन ग्लेशियर के लिए उड़ान भरी। इसके बाद वह लगभग 2,100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित विंसन बेस कैंप पहुंचीं। यूनियन ग्लेशियर से बेस कैंप तक का सफर स्की सुसज्जित छोटे विमान से पूरा किया गया। इस अभियान का नेतृत्व प्रसिद्ध हाई एल्टीट्यूड गाइड मिंग्मा शेरपा ने किया जिसमे भारतीय दल को अनुभवी पर्वतारोही भरत थम्मिनेनी और उनकी एक्सपेडिशन कंपनी ‘बूट्स एंड क्रैम्पन’ का सहयोग मिला। नौ सदस्यीय भारतीय टीम ने उचित एक्लिमेटाइजेशन, मजबूत रणनीति और आपसी समन्वय के बल पर इस कठिन चुनौती को पार किया।

देशभर की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी कविता चंद ( almora breaking news)

कविता ने कहा की माउंट विंसन के शिखर पर तिरंगा फहराना उनके लिए गर्व का विषय है। कविता के लिए यह उपलब्धि बेहद खास है, क्योकि इसकी बदौलत कामकाजी महिलाओं और पेशेवर महिलाओं को यह विश्वास आयेगा की फिटनेस अनुशासन और बड़े सपने एक साथ पूरे किए जा सकते हैं। कविता पर्वतारोहण के साथ-साथ मैराथन धावक भी है जो दिल्ली और मुंबई हाइरक्स 2025 प्रतियोगिताओं में अपनी आयु वर्ग की विजेता रह चुकी है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने एबाट वर्ल्ड मैराथन मेजर्स सिक्स स्टार चैलेंज की 6 में से तीन मैराथन पूरी कर ली है। कविता पूर्व में मीडिया क्षेत्र से जुड़ी रही जिन्होंने वर्ष 2024 में कारपोरेट करियर छोड़कर पूरी तरह फिटनेस को अपनाया, जिसकी बदौलत आज वो पूरे देशभर की महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभर रही है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top