Connect with us
Uttarakhand Police sdrf jawan Rajendra Nath conquers the highest peak of Africa, Kilimanjaro.

Home / Uttarakhand Police / गौरवान्वित पल: उत्तराखण्ड पुलिस के जवान ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

Uttarakhand Police उत्तराखण्ड

गौरवान्वित पल: उत्तराखण्ड पुलिस के जवान ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

1 min read

Uttarakhand police rajendra nath: गौरवान्वित हुआ उत्तराखण्ड, राजेंद्र नाथ ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी फतह कर बढ़ाया देश-प्रदेश का मान, किलीमंजारो में फहराया तिरंगा…

उत्तराखंड पुलिस विभाग से सभी को गौरवान्वित करने वाली खबर सामने आ रही है। जी हां.. एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस के जवान आरक्षी राजेन्द्र सिंह नाथ ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलीमंजारो को फतह कर समूचे देश प्रदेश का नाम रोशन किया है। बता दें कि इस अभियान के लिए 21 फरवरी को वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट से एसडीआरएफ सेनानायक मणिकांत मिश्रा द्वारा फ्लैग ऑफ किये जाने के बाद आरक्षी राजेन्द्र नाथ अपनी टीम के अन्य सदस्यों के साथ रवाना हुए थे तथा उन्होंने अफ्रीका महाद्वीप में स्थित तंजानिया देश के माउंट किलीमंजारो का सफलतापूर्वक आरोहण किया। इस चोटी की ऊंचाई लगभग 5895 मीटर है।
(Uttarakhand police rajendra nath)
यह भी पढ़ें- गौरवान्वित हुआ उत्तराखण्ड, युवा पर्वतारोही शीतल राज को मिलेगा देश का सर्वोच्च साहसिक सम्मान

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र नाथ ने माउंट किलिमंजारो पर भारत तथा उत्तराखंड पुलिस का झंडा फहरा कर फतेह हासिल की है। बता दें कि 24 फरवरी को आरोहण के दौरान -10 डिग्री तापमान, 80-90 किमी की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाएं तथा लगातार हो रही बर्फ़बारी जैसी विषम परिस्थितियों का सामना करने के बाद एसडीआरएफ के जवान राजेंद्र नाथ द्वारा लगातार 9 घंटे (16 km) पैदल चलते हुए सारी बाधाओ को पार करते हुए सांय 05:20 मिनट(अफ्रीकन समय) 07:50 बजे (भारतीय समय) पर अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह करके तिरंगा व उत्तराखंड पुलिस का झंडा फहराया।
(Uttarakhand police rajendra nath) यह भी पढ़ें- सलाम -माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने वाली उत्तराखण्ड की पूनम राणा है सबके लिए मिशाल

जिसके पश्चात दिनांक 26 फरवरी की सुबह 12:15 पर राजेन्द्र नाथ द्वारा टीम के अन्य सदस्यों के साथ पुनः डबल समिट के लिए रवाना होकर प्रातः 5:45 बजे (अफ्रीकन समय)8:15 बजे (भारतीय समय) पर माउंट किलिमंजारो पर तिरंगे के साथ -साथ SDRF उत्तराखंड पुलिस का ध्वज फहराकर उत्तराखंड पुलिस का नाम गौरवान्वित किया। राजेंद्र नाथ उत्तराखंड पुलिस का प्रथम जवान है जिसके द्वारा 03 दिवस के अंतराल में माउंट किलिमंजारो को 02 बार सफल अरोहण का रिकॉर्ड बनाया गया है।
(Uttarakhand police rajendra nath)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के मनीष बने IIT गुवाहाटी में असिस्टेंट प्रोफेसर, पहाड़ में दौड़ी खुशी की लहर

Continue Reading

More in Uttarakhand Police

To Top