Connect with us
Uttarakhand news: khatima Lover News Today by muslim community boy friend ganga vishwash live in relationship
Image : social media ( Khatima Lover News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand News: खटीमा में युवक ने प्रेमिका को धड़ से किया अलग..

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Uttarakhand News: खटीमा में युवक ने प्रेमिका को धड़ से किया अलग..

1 min read

khatima Lover News Today: लिव इन रिलेशनशिप में रह रही हिंदू युवती का मुस्लिम युवक मुश्ताक अहमद ने सिर किया धड से अलग, क्षेत्र में फैली सनसनी, 6 महीने पुरानी है लाश…

Khatima Lover News Today live in relationship murder: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आ रही है जहां पर मुस्लिम समुदाय के युवक ने हिंदू युवती का सिर धड से अलग कर उसे मौत के घाट उतारा है। जानकारी के मुताबिक युवती पहले से शादीशुदा थी जिसका अपने पति के साथ कुछ वर्ष पहले तलाक हो चुका था जिसके बाद उसका मुस्लिम युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों लिव में रह रहे थे हालांकि युवक ने लिव मे रहने के दौरान दूसरी युवती से शादी कर ली थी जिसका विरोध उसकी प्रेमिका ने किया तो युवक ने उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़े :Ankit murder case pithoragarh: दोस्त की प्रेमिका के परिजनों ने मिलकर कर दी युवक की हत्या

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता बंगाली कॉलोनी की निवासी 34 वर्षीय पूजा विश्वास पुत्री अरविंद विश्वास सितारगंज के रहने वाले मुस्लिम समुदाय के युवक ( प्रेमी) मुश्ताक के साथ लिव इन रिलेशनशिप दिल्ली मे रह रही थी। दरअसल बीते 19 दिसंबर 2024 को पूजा की बहन हरियाणा गुरुग्राम की निवासी प्रमिला ने उसकी गुमशुदगी हरियाणा पुलिस में दर्ज करवाई थी इसके बाद से पुलिस उसे लगातार ढूंढ रही थी जबकि मुश्ताक ने बीते 16 नवंबर की रात पूजा की हत्या कर उसका शव खटीमा नदन्ना नहर में फेंक दिया था ।जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार को हरियाणा पुलिस को खबर मिली की सितारगंज के रहने वाले एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड का गला काटकर हत्या कर दी इतना ही नहीं बल्कि आरोपी युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड का सिर धड से अलग कर कट्टे में रखकर नहर के साइफन में फेंका है। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने खटीमा पुलिस की मदद से युवती का धड साइफन से बरामद कर लिया जबकि पूजा का सिर अभी तक बरामद नहीं हुआ है हालांकि पुलिस और गोताखोर लगातार ढूंढ खोज में लगे हुए हैं। जानकारी में सामने आया है मुश्ताक पूजा से शादी नहीं करना चाहता था क्योंकि उसने अन्य युवती से शादी कर ली थी लेकिन जब उसकी प्रेमिका ने इसका विरोध किया तो मुश्ताक ने उसकी हत्या कर दी।हरियाणा पुलिस 4 महीने से आरोपी युवक की तलाश कर रही थी जिसके चलते बीते मंगलवार को सितारगंज से मुस्ताक पुत्र अली अहमद निवासी गौरीखेडा सितारगंज को हिरासत में लिया गया वहीं पूरे मामले की जांच पड़ताल जारी है। पुलिस को खोजबिन में मृतका का धड़ एक कट्टे के अंदर चादर से लिपटा हुआ मिला था जो पूरी तरह से सड़ चुका था और उससे काफी बदबू आ रही थी। पुलिस की माने तो हत्यारोपी मुस्ताक ने पिछले साल नवंबर महीने में पूजा का बेरहमी से मर्डर कर दिया था।

पूजा मंडल के पहले पति से हैं दो बच्चे

नानकमत्ता बंगाली कॉलोनी की निवासी पूजा मंडल की शादी 18 वर्ष पूर्व रतन फॉर्म शक्ति फार्म में हुई थी। दरअसल पूजा का पति मकान में शटरिंग का कार्य करता था जिसके 15 वर्ष और 13 वर्ष के दो बच्चे भी हैं जो शक्ति फार्म में ही रहते हैं। दरअसल पूजा काम करने के लिए हरियाणा के गुरुग्राम चली गई थी जहां पर पहले वह घरों पर काम करती थी लेकिन बाद में पूजा मसाज पार्लर में काम करने लगी थी वर्ष 2019 में उसने अपने पहले पति से तलाक ले लिया था। इसके बाद वह अपने बॉयफ्रेंड मुश्ताक के साथ लिव इन में रह रही थी और उससे शादी करना चाहती थी हालांकि मुश्ताक पूजा से शादी नहीं करना चाहता था। जानकारी के मुताबिक पूजा की लाश से उसका सिर नहीं मिला लेकिन उसके भाई ने दुपट्टे से शव की शिनाख्त की है । पूछताछ में सामने आया है कि मुस्ताक और युवती की मुलाकात रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन में हरियाणा जाते वक्त एक दूसरे से हुई थी और इसके बाद से ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों गुड़गांव मे लिव रिलेशनशिप मे रह रहे थे और इस दौरान मुस्ताक हरियाणा में कैब चलाने का काम करने लगा था। जब पूजा को मुश्ताक की शादी का पता चला था तो उसने इस बात का विरोध किया था इतना ही नहीं बल्कि इस मामले में पंचायत भी हुई थी जिसके बाद मुश्ताक युवती को इस्लामनगर खटीमा में अपनी बहन के घर लेकर आया था जहां पर उसने अपनी प्रेमिका का बेरहमी से कत्ल किया था। इस बात को मुश्ताक ने स्वयं कबूला है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top