UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Uttarakhand news: लालकुआं बेंगलुरु और काठगोदाम मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस हुए नियमित जानें किराया
1 min read
Kathgodam Mumbai central express: लालकुआं बंगलूरु और काठगोदाम मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस नियमित, नए नंबर जारी, कम होगा किराया
Uttarakhand News: Lalkuan–Bengaluru and Kathgodam–Mumbai Central Express Trains Regularized: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के लालकुआं से बंगलूरु के लिए चलाई जा रही ट्रेन संख्या (05073-74) और 09075-76 काठगोदाम मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस को रेलवे बोर्ड ने नियमित का दर्जा दे दिया है। इसके साथ ही बरेली होकर मुंबई के लिए एक और नियमित ट्रेन व दक्षिण भारत के लिए नियमित ट्रेन भी मिल गई है। बताते चले दोनों गाड़ियों के नए नंबर भी जारी कर दिए गए हैं, जिसके तहत नियमित रूप से इनका संचालन शुरू होने के बाद ट्रेनों का किराया 35 से 40 फीसदी तक कम हो सकेगा।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news live: उत्तराखण्ड के 3 नगर निकायों में आचार संहिता लागू चुनाव अधिसूचना जारी
बता दें ट्रेन संख्या 21907 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट 27 मई से शुरू हो गई है जो प्रत्येक बुधवार को सुबह 10:55 बजे मुंबई सेंट्रल से चलेगी, जबकि दूसरे दिन सुबह 9:45 बजे बरेली आएगी और दोपहर 1:50 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।
०21908 काठगोदाम मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट 28 मई से प्रत्येक बृहस्पतिवार को काठगोदाम से शाम 5:30 बजे चलने के बाद रात 8:15 बजे बरेली आएगी और अगले दिन रात 9 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। जबकि ट्रेन संख्या 15302 लालकुआं-बंगलूरू सिटी एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को लालकुआं से शाम 5:45 बजे चलने के बाद 7:32 बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन दोपहर 3:25 बजे बंगलुरू सिटी पहुंचेगी।
०15301बंगलुरू सिटी-लालकुआं एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को बंगलुरू सिटी से सुबह 7:15 बजे चलने के बाद तीसरे दिन सुबह 6:25 बजे बरेली आएगी और 9:05 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: अब उत्तराखण्ड से चौतरफा उड़ेंगे विमान देश विदेश तक पहुंचना होगा आसान
टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस भी की गई नियमित
बरेली होकर गुजरने वाली 05062-61 टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस को भी नियमित का दर्जा दे दिया है।अप-डाउन में इस गाड़ी का संचालन पांच-पांच दिन किया जाएगा। ट्रेन को नया नियमित नंबर भी जारी कर दिया गया है।
०15094 टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस बुधवार और शनिवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन टनकपुर से तड़के 4:10 बजे चलने के बाद 6:35 बजे बरेली जंक्शन आएगी और दोपहर 12:20 बजे अछनेरा पहुंचेगी। 15093 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस दोपहर 3:50 बजे अछनेरा से चलने के बाद रात 8:33 बजे बरेली जंक्शन आएगी और 11:45 बजे टनकपुर पहुंचेगी।
