Connect with us
Uttarakhand news today: Now flights will fly all over India and abroad from pantnagar international airport. Uttarakhand breaking news live
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: अब उत्तराखण्ड से चौतरफा उड़ेंगे विमान देश विदेश तक पहुंचना होगा आसान

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Uttarakhand news: अब उत्तराखण्ड से चौतरफा उड़ेंगे विमान देश विदेश तक पहुंचना होगा आसान

1 min read

Uttarakhand news today: उत्तराखंड से देश के हर कोने के लिए भरी जा सकेगी उड़ान, 1500 लोगों को मिलेगा रोजगार

Uttarakhand news today: Now flights will fly all over India and abroad from pantnagar international airport. Uttarakhand breaking news live: उत्तराखंड के औद्योगिक और कृषि क्षेत्र के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर पंतनगर एयरपोर्ट अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस होने जा रहा है। दरअसल एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के जरिए पुराने एयरपोर्ट क्षेत्र को बढ़ाकर आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा ,जिससे कुमाऊं मंडल को देश के प्रमुख महानगरों से सीधी हवाई कनेक्टिविटी मिल सकेगी। हवाई कनेक्टिविटी मिलने से लोगों को राहत तो मिलेगी ही लेकिन इसके साथ ही रोजगार के बढ़ने की संभावना भी हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Diesel petrol price hike today: उत्तराखण्ड 100 ₹ पहुंचा पेट्रोल डीजल के दाम भी बढ़े

बता दें उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस किया जाएगा जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ाने भी भरी जा सकेंगी। इस परियोजना का लक्ष्य मार्च 2028 तक कार्य पूर्ण करना रखा गया है। बताते चले वर्तमान में एयरपोर्ट का क्षेत्रफल 269.2 एकड़ है ,वहीं राज्य सरकार द्वारा सामूहिक 524.7 एकड़ भूमि और एयरपोर्ट को दिया गया है। एयरपोर्ट विस्तार के बाद यह बढ़कर 793.9 एकड किया जाएगा।

औद्योगिक कृषि उत्पादन निर्यात को मिलेगी नई गति ( Uttarakhand breaking news) 

इस परियोजना पर लगभग 387 करोड रुपए की लागत का अनुमान है। एयरपोर्ट में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ है भविष्य में कार्गो सेवाओं को भी प्रस्तावित किया जा सकेगा ,जिससे औद्योगिक कृषि उत्पादन निर्यात जैसी गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार (Uttarakhand news today)

बताते चले एयरपोर्ट के निर्माण और संचालन से प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से लगभग हजार से 1500 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना हैं। एयरपोर्ट परिसर में अत्याधुनिक एटीसी टेक्निकल ब्लॉक, फायर स्टेशन 300 वाहनों की क्षमता वाली कार पार्किंग लगभग 8500 वर्ग फीट क्षेत्रफल में आधुनिक टर्मिनल ब्लीडिंग तथा पांच एयरबस विमान की पार्किंग क्षमता वाला अप्रेंटिस ऐप्रन विकसित किया जाएगा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand solar scheme 2026: PM सूर्य घर योजना लगाएं सोलर पैनल पाएं सब्सिडी बिजली बिल आधा

जानें कहाँ कहाँ के लिए शुरू होगी हवाई सेवाएं

दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे और लखनऊ समेत देश के लगभग सभी प्रमुख महानगरों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू होने की संभावना है। इसके साथ ही भविष्य में नेपाल, दुबई, थाईलैंड और दक्षिण एशिया के अन्य देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

सुरक्षा व्यवस्था का रखा गया विशेष ध्यान

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते ही एयरपोर्ट पर कैट-1 नाइट लाइटिंग सिस्टम तथा लोकलाइजर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे खराब मौसम और रात्रि में भी विमानों का सुरक्षित संचालन हो सकेगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top