Connect with us
Uttarakhand news today: Code of conduct implemented in 3 uttarakhand municipal bodies election, uttarakhand nikay chunav 2026 breaking
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news live: उत्तराखण्ड के 3 नगर निकायों में आचार संहिता लागू चुनाव अधिसूचना जारी

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news live: उत्तराखण्ड के 3 नगर निकायों में आचार संहिता लागू चुनाव अधिसूचना जारी

1 min read

Uttarakhand news today: प्रदेश के तीन नगर निकायों में बजा चुनावी बिगुल, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना..

Uttarakhand news today: Code of conduct implemented in 3 uttarakhand municipal bodies election, uttarakhand nikay chunav 2026 breaking: उत्तराखंड में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है ,कि टिहरी उधम सिंह नगर और चंपावत जिले में निकाय चुनाव से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के मुताबिक नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर नगर पंचायत गढ़ीनेगी और नगर पंचायत पाटी पर अध्यक्ष पद और उनके सदस्यों के लिए चुनाव होना है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव संबंधित अधिसूचना जारी होने के साथ इन सभी निकायों में मतगणना समाप्ति तक आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दी गई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: टिहरी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला देवर भाभी को लेकर नेपाल फरार

गौर हो प्रदेश में जुलाई 2025 निकाय चुनाव हुए थे, लेकिन उस दौरान टिहरी जिले के नगर पालिका परिषद, नरेंद्र नगर का आरक्षण और परिसीमन की जानकारी शहरी विकास विभाग से प्राप्त ना हो पाने के कारण चुनाव नहीं हो पाया था। ऐसे में अब राज्य निर्वाचन आयोग को नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर का आरक्षण और परिसीमन की जानकारी प्राप्त हो गई इसके दृष्टिगत नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर के अध्यक्ष और सात सदस्यों के पद पर चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर के अध्यक्ष पद को अनारक्षित रखा गया है। इसके अलावा उधम सिंह नगर जिले के गढीनेगी क्षेत्र को हाल ही में नगर पंचायत घोषित किया गया है। ऐसे में नगर पंचायत गढ़ीनेगी में पहली बार निकाय चुनाव होने जा रहे है।

तीन जिलों मे होंगे चुनाव (uttarakhand nagar nikay chunav)

गढ़ीनेगी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद और सात सदस्यों के पद पर चुनाव होंगे। इसी तरह से चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र को हाल ही में नगर पंचायत घोषित किया गया है जिसमें चुनाव होने जा रहा है। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है ,पाटी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद और चार सदस्यों के पदों पर चुनाव होने हैं। पाटी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand leopard guldar news: हरिद्वार आवारा कुत्तों ने घेरा गुलदार, वन विभाग के भी उड़े होश

मतदाताओं की संख्या तय

आज 26 मई को जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से सूचना जारी की जाएगी। जारी अधिसूचना के अनुसार नरेंद्र नगर नगर पालिका परिषद गढीनेगी नगर पंचायत व पाटी नगर पंचायत में कुल वार्डों की संख्या 18 है, जिसके लिए 19 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन तीन निकायों में कुल 10 हजार 251 मतदाता है, जिसमें 5405 पुरुष और 4846 महिला मतदाता शामिल है।

जानें कहाँ कुल कितने मतदाता हैं नगर पालिका परिषद में शामिल (Uttarakhand news today)

नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर मे कुल वार्डों की संख्या सात है, जिसके सापेक्ष 8 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन नगर पालिका परिषद में कुल 3596 मतदाता है जिसमें 1973 पुरुष और 1623 महिला मतदाता शामिल है। गढ़ीनेगी में कुल वार्डों की संख्या 7 है, जिसके सापेक्ष 7 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस नगर पंचायत में कुल 4671 मतदाता है जिसमें 2378 पुरुष और 2293 महिला मतदाता शामिल हैं। पाटी में कुल वार्डों की संख्या 4 है ,जिसके सापेक्ष 4 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस नगर पंचायत में कुल 1984 मतदाता है जिसमें 1054 पुरुष और 930 महिला मतदाता शामिल है।

अध्यक्षों और सदस्यों के चुनाव की अधिसूचना जारी

०27 और 29 मई 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त करने की तिथि रखी गई है।

०30 मई को नामांकन पत्र की जांच सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक चलेगी, 31 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापसी की तिथि रखी गई है।

०एक जून को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा

०9 जून को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान की प्रक्रिया होगी

०11 जून को सुबह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना होगी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand SIR Voter List: उत्तराखण्ड में कटे हजारों मतदाताओं के नाम चिंतित कांग्रेस उतरी मैदान में

खर्च सीमा तय

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए व्यय सीमा 6 लाख रुपए, नगर पालिका परिषद के सदस्य पद के लिए व्यय सीमा 80 हजार रुपए, नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए व्यय सीमा तीन लाख रुपए और नगर पंचायत के सदस्य पद के लिए व्यय सीमा 50 हजार रुपए रखी गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top