UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand news: उत्तराखण्ड भूमि अधिग्रहण होगा आसान नई पालिसी से मिलेगा बंपर मुआवजा
1 min read
Uttarakhand land policy compensation : प्रदेश में जमीन अधिग्रहण होगा आसान, उत्तराखंड सरकार नई लैंड परचेज पॉलिसी लाने की तैयारी में…
Uttarakhand land policy compensation Land acquisition will easier; new land purchase policy compensation breaking news today : उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं के लिए जमीनों को जुटाना अब आसान होने वाला है, क्योंकि सरकार भू अधिग्रहण की लंबी प्रक्रिया से बचने के लिए लैंड परचेज पॉलिसी पर काम कर रही है। इस पॉलिसी को जल्द कैबिनेट के समक्ष मंजूरी के लिए रखा जाएगा जिसके तहत आम लोगों को जमीनों का अधिक मुआवजा दिया जाएगा।
यह भी पढ़े :Askot Pithoragarh landslide News: अस्कोट पिथौरागढ़ में भारी भूस्खलन, 22 वर्षीय युवक की गई जिंदगी
बता दें प्रदेश में अभी सरकारी योजनाओं को पूरा करने में जमीनों की कमी सबसे बड़ी समस्या बनती है जिसमें कई बार लंबा समय लग जाता है। बस इसी समस्या से निपटने के लिए सरकारी योजनाओं के लिए जमीन जुटाने को भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया का दूसरा विकल्प तैयार करने पर राजस्व विभाग की ओर से फोकस किया जा रहा है। राजस्व विभाग की तैयारी है कि अगली कैबिनेट में लैंड परचेज पॉलिसी को मंजूरी के लिए रखा जाए।
सर्किल रेट का चार गुना अधिक मुआवजा देने का प्रावधान ( Uttarakhand news today)
वर्तमान में अधिग्रहण पॉलिसी मे जमीनों का सर्किल रेट का चार गुना अधिक मुआवजा देने का प्रावधान है। लैंड परचेज पॉलिसी में आम लोगों के साथ मोलभाव कर उन्हें उनकी जमीन का सही और अधिक भाव देने की तैयारी है जिसके लिए लैंड परचेज पॉलिसी को मजबूत और आकर्षक बनाया जाएगा।
