Connect with us
Lieutenant Harshit Dev of Bishung lohaghat champawat become the new ADC of Odisha Governor uttarakhand breaking news today
फोटो देवभूमि दर्शन Lieutenant Harshit Dev Odisha ADC

Home / UTTARAKHAND NEWS / उत्तराखंड: लोहाघाट- बिशुंग के लेफ्टिनेंट हर्षित देव बने ओड़िशा राज्यपाल के नए एडीसी….

UTTARAKHAND NEWS चम्पावत

उत्तराखंड: लोहाघाट- बिशुंग के लेफ्टिनेंट हर्षित देव बने ओड़िशा राज्यपाल के नए एडीसी….

1 min read

Lieutenant Harshit Dev of Bishung lohaghat champawat become the new ADC of Odisha Governor uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड के बिशुंग गांव के लेफ्टिनेंट हर्षित देव बने ओडिशा के राज्यपाल के एडीसी, नौसेना अधिकारी हर्षित देव ने बढ़ाया राज्य का गौरव

Lieutenant Harshit Dev of Bishung lohaghat champawat become the new ADC of Odisha Governor uttarakhand breaking news today: उत्तराखण्ड के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। खासतौर पर सैन्य क्षेत्रों में, जहां तैनात देवभूमि के जांबाज वीर सपूतों की भागीदारी की चर्चा देश विदेश में होती रहती है। अपनी काबिलियत के दम पर समूचे देश प्रदेश को गोरवान्वित करने वाले इन प्रतिभाशाली युवाओं से हम आपको आए दिन रूबरू कराते रहते हैं।

इसी कड़ी में समूचे प्रदेश को गोरवान्वित महसूस कराने वाली एक बड़ी खबर राज्य के चम्पावत जिले से सामने आ रही है जहां लोहाघाट विकासखण्ड क्षेत्र के बिशुंग गांव निवासी लेफ्टिनेंट हर्षित देव को ओडिशा के राज्यपाल का नया एडीसी (Aide-De-Camp) नियुक्त किया गया है। बताया गया है कि सोमवार को भुवनेश्वर स्थित लोक भवन में आयोजित गरिमामय समारोह में राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने उन्हें औपचारिक रूप से यह दायित्व सौंपा। इस नियुक्ति के साथ ही लेफ्टिनेंट हर्षित देव ने न केवल अपने परिवार , क्षेत्र और चम्पावत जिले का मान बढ़ाया है बल्कि पूरे उत्तराखंड का गौरव भी बढ़ाया है।
यह भी पढ़ें- बधाई: अल्मोड़ा की कविता चंद ने रचा इतिहास अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में हर्षित देव के परिजनों ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से राज्य के चम्पावत जिले के लोहाघाट विकासखण्ड के बिशुंग गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि सोमवार को एडीसी नियुक्ति से पहले लेफ्टिनेंट हर्षित देव भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस आदित्य पर वॉच कीपिंग ऑफिसर (WKO) के रूप में सेवाएं दे रहे थे। अपने अब तक के नौसैनिक करियर में उन्होंने जिम्मेदारी, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन किया है।

बता दें कि लेफ्टिनेंट हर्षित देव ने वर्ष 2020 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), खड़कवासला से प्रशिक्षण पूरा किया, जबकि 2021 में भारतीय नौसेना अकादमी (INA), एझिमाला से पास आउट हुए। उन्होंने एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बी.टेक की डिग्री हासिल की है, जिससे उनकी तकनीकी समझ भी मजबूत रही है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand News live: टिहरी जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल का बड़ा प्रशासनिक फैसला

समुद्री सुरक्षा से प्रशासनिक जिम्मेदारी तक का सफर

हर्षित की परिजनों के अनुसार मई 2022 में हर्षित ने आईएनएस दिल्ली पर सब-लेफ्टिनेंट (फ्लोट) का प्रशिक्षण पूरा किया। इसके बाद वे SLT (X) टेक्निकल कोर्स कर अप्रैल 2023 में आईएनएस आदित्य में नियुक्त हुए। जहां दिसंबर 2023 में उन्हें वॉच कीपिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई। अपने सेवाकाल के दौरान वे कई नौसैनिक अभियानों, फ्लीट तैनाती और अंतरराष्ट्रीय अभ्यासों का हिस्सा रहे, जिससे उन्हें व्यापक परिचालन अनुभव प्राप्त हुआ।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड के कमल पंत बने बंगलूरू के न‌ए पुलिस कमिश्नर, गौरवान्वित हुआ समूचा प्रदेश..

शिक्षक परिवार की प्रेरणा

आपको बता दें कि अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से समूचे प्रदेश को गोरवान्वित करने वाले लेफ्टिनेंट हर्षित देव के पिता नरेश सिंह देव जहां शिक्षा विभाग से लेक्चरर पद से सेवानिवृत्त हैं और वे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक रह चुके हैं वहीं उनकी मां चंद्रकला देव एक कुशल गृहिणी हैं। बताते चलें कि हर्षित देव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई डीएवी इंटर कॉलेज, लोहाघाट से पूरी की।
यह भी पढ़ें- Manisha karki Mizoram ADC: उत्तराखण्ड की बहू मनीषा कार्की बनी मिजोरम के राज्यपाल की एडीसी

राज्यपाल के साथ दो एडीसी की व्यवस्था

बता दें कि ओडिशा के राज्यपाल के साथ दो एडीसी नियुक्त रहते हैं, जिनमें एक भारतीय नौसेना से और दूसरा राज्य पुलिस सेवा से होता है। वर्तमान में राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति के दूसरे एडीसी के रूप में कुलदीप मीणा, आईपीएस कार्यरत हैं। लेफ्टिनेंट हर्षित देव की इस उपलब्धि पर उनके भाई मेजर अमित देव, बहन डॉ. मेघा देव, अनवित देव, डॉ विनीता देव, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, सचिन जोशी, डी0डी0पांडेय, बीसी मुरारी, नवीन मुरारी सहित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top