Connect with us
Uttarakhand news live: 19 years old hemant parihar of almora died suicide case in haldwani news today uttarakhand suicide case today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand news live)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haldwani News Today: हल्द्वानी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्र ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Haldwani News Today: हल्द्वानी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्र ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी

1 min read

Uttarakhand news live: Uttarakhand breaking news Haldwani News Today student suicide case: 19 वर्षीय किशोर ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी, पहाड़ से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने आया था हल्द्वानी…

Uttarakhand news live: 19 years old hemant parihar of almora died suicide case in haldwani news today uttarakhand suicide case today: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है जहां हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के मुखानी क्षेत्र में अपने ताऊ के परिवार के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला । इस हृदयविदारक घटना से जहां उसके पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं आसपास के लोग भी स्तब्ध है।

यह भी पढ़े :Meta Premium: अब WhatsApp, Instagram-Facebook चलाने के देने होंगे पैसे?

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के सुनियाकोट (बड़गांव) निवासी 19 वर्षीय हेमंत परिहार का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में शोक का माहौल है। युवक हल्द्वानी में अपने ताऊ के घर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

कोचिंग की तैयारी के बीच बुझ गया घर का सबसे छोटा चिराग (haldwani news today Student Suicide Case)

बताया जा रहा है कि हेमंत परिहार पुत्र राजेंद्र परिहार मुखानी थाना क्षेत्र के भगवानपुर केसर कॉलोनी में रह रहा था। परिवार के मुताबिक बुधवार सुबह वह रोज की तरह घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद उसने पानी पिया और अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। जब परिवार के लोगों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा गया तो हेमंत का शव कमरे के भीतर पंखे से लटका मिला। यह दृश्य देखते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट चुकी थीं उम्मीदें (uttarakhand student sucide Competitive Exam Student haldwani sucide case)

परिजन तत्काल हेमंत को नीचे उतारकर सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। बताया जा रहा है कि हेमंत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही अल्मोड़ा स्थित गांव में भी मातम पसर गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव ले जाने की तैयारी में जुटे रहे।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच (Haldwani News Today)

सीओ सिटी अमित कुमार के अनुसार शुरुआती जांच में आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस परिवार के सदस्यों, दोस्तों और परिचितों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके. फिलहाल पुलिस मोबाइल और अन्य परिस्थितियों की भी जांच कर रही है। वहीं इस घटना ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं पर बढ़ते मानसिक दबाव को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़े :Chamoli News today: चमोली पहली बार कोटेडा गांव में पहुंची बस तो झूम उठे ग्रामीण PMGSY Road

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ (haldwani breaking news Mental Health Awareness)

जिस बेटे को परिवार बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ हल्द्वानी भेजा था, उसकी अचानक मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घर का सबसे छोटा बेटा होने के कारण हेमंत परिवार के बेहद करीब था। उसके जाने के बाद गांव से लेकर हल्द्वानी तक हर कोई इस घटना को लेकर स्तब्ध नजर आ रहा है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top