UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand news live: उत्तराखण्ड 4000 डिप्लोमा इंजीनियर 27 मांगों को लेकर हड़ताल पर
1 min read
Uttarakhand news live : उत्तराखंड में 4000 डिप्लोमा इंजीनियर हड़ताल पर, 27 मांगों को लेकर खोला मोर्चा
Uttarakhand news live: 4000 diploma engineers on strike over 27 demands latest update today : उत्तराखंड में डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के बैनर तले करीब 4000 डिप्लोमा इंजीनियर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। दरअसल शासन स्तर पर चर्चा विफल रहने के बाद इंजीनियरों ने वेतन विसंगति सहित 27 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है , जिसका मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand Bank holiday 2026: लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, 27 जनवरी को हड़ताल करेंगे संगठन
बता दें उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की शाखा देहरादून के सदस्य लोक निर्माण विभाग मुख्यालय परिसर में दूसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। हड़ताल की अध्यक्षता इंजीनियर मुकेश रतूडी ने की जबकि इसका संचालन सुमित जगूड़ी द्वारा किया गया। महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष आरसी शर्मा ने स्पष्ट कहा है कि जब तक मांगों पर शासनादेश जारी नहीं होता तब तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही महासचिव वीरेंद्र गुसाई ने बताया कि साल 2013 के बाद नियुक्त अभियंताओं को 10 साल की सेवा के बाद भी 5400 ग्रेड पे का लाभ नहीं मिल रहा है जिससे उनमें भारी असंतोष है। इंजीनियरों का कहना है कि वर्तमान में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी अभियांत्रिकी विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर है यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आवश्यक सेवाएं भी बाधित की जा सकती है।
ये है प्रमुख मांगें
महासंघ की 27 सूत्रीय मांगों में वेतन विसंगति दूर करना, समयबद्ध पदोन्नति, एसीपी/एमएसीपी का लाभ, पुरानी पेंशन बहाली, विभागों का पुनर्गठन, पदोन्नति के अवसर बढ़ाना, तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराना और फील्ड स्टाफ की नियुक्ति जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। महासंघ से जुड़े इंजीनियरों का कहना है ,कि सरकार वर्षों से लंबित समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही, जिससे उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।
