Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर
Uttarakhand Bank holiday 2026: लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, 27 जनवरी को हड़ताल करेंगे संगठन
1 min read
Uttarakhand bank holiday 2026 : 27 जनवरी को बैंक संगठन करेंगे हड़ताल, बैंकों में कामकाज लगातार तीन दिन तक रहेगा प्रभावित..
Uttarakhand bank holiday 2026 closed in continuous 3 days 25 to 27 jan strike breaking news today : देशभर के बैंकों से जुड़ी एक जरूरी खबर सामने आ रही है, कि आगामी 27 जनवरी को करीब 8 लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिन की राष्ट्रीयव्यापी हड़ताल पर रहने वाले हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण ग्राहकों का कार्य प्रभावित हो सकता है। बताते चले बैंक कर्मचारी पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं जिसमें सरकारी निजी विदेशी ग्रामीण और सहकारी बैंक भी शामिल है।
यह भी पढ़े :Bank job vacancy 2025: बैंक आफ इंडिया में निकली 540 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
बता दें देशभर के बैंक कर्मचारी 5 दिनों की कार्य दिवस की मांग कर रहे हैं जिसको लेकर लंबे समय से बातचीत चल रही है। हालांकि भारतीय बैंक संघ की ओर से यह प्रस्ताव पिछले 2 साल से सरकार के पास लंबित है लेकिन अब तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है, जिसके तहत यूनियनों ने इस मांग को लेकर 7 दिसंबर 2023 को यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियंस और भारतीय बैंक संघ के बीच समझौता भी किया। इसके बाद 8 मार्च 2024 को सेटलमेंट और जॉइंट नोट में भी इसे दोहराया गया। इस प्रस्ताव के तहत सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना काम का समय 40 मिनट बढ़ाने और सभी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने की बात कही गई है। यह मांग पूरी न होने के कारण बैंक यूनियनों ने 27 जनवरी 2026 को पूरे देश में हड़ताल करने का फैसला किया है।
बैंक सेवाएं रहेंगी प्रभावित
बताते चले 24 जनवरी को चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहने वाला है ,जबकि 25 जनवरी को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी होगी वही 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के जरिए बैंक सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
इन संगठनों का मिलेगा समर्थन
आपको जानकारी देते चलें देशभर में होने वाली यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है, जो बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के नौ प्रमुख संगठनों का संयुक्त मंच है। इसमें ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन, ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन, नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ बैंक एम्प्लॉइज, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन नेशनल बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन, इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस, नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स और नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स शामिल हैं ।
