UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Uttarakhand news: रुद्रपुर में छत में नहा रही लड़की के साथ शर्मनाक हरकत मुकदमा दर्ज
1 min read
Uttarakhand News live Case Registered After Alleged Misconduct With Girl While Bathing on Rooftop in Rudrapur: रुद्रपुर में नाबालिग से जबरदस्ती की कोशिश का मामला, पड़ोसी के खिलाफ POCSO में मुकदमा दर्ज
Uttarakhand News live Case Registered After Alleged Misconduct With Girl While Bathing on Rooftop in Rudrapur: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आ रहा है, जहां 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी द्वारा कथित तौर पर जबरदस्ती और अशोभनीय हरकत करने की कोशिश का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand News: कांवड़ मेले में देहरादून-दिल्ली की सभी रोडवेज बसें चलेंगी एक्सप्रेसवे से….
लड़की के प्राइवेट पार्ट को भी किया टच ( rudrapur news today)
बताया जा रहा है आरोपी ने पड़ोसी के घर में घुसकर उसके साथ जोर जबरदस्ती करते हुए लड़की से छेड़छाड़ करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट को भी टच किया। इतना ही नहीं बल्कि लड़की का गला दबाने का प्रयास भी किया गया। हैरानी की बात तो यह है कि आरोपी ने बिना डरे लड़की को घसीटकर अपने कमरे की तरफ ले जाने की कोशिश करते हुए उसके साथ दुष्कर्म की साजिश को अंजाम देने की भी पूरी कोशिश की। लेकिन जैसे ही आरोपी की पकड़ ढीली पड़ी तो लड़की ने किसी तरह खुद को बचाया और वहां से भाग निकली।
छत पर नहा रही थी नाबालिग, उसी दौरान पहुंचा आरोपी (Rudrapur Crime News | POCSO Case | Uttarakhand News)
जानकारी के अनुसार, नाबालिग अपने घर की छत पर बरसात के पानी से नहा रही थी और साथ ही इन्वर्टर की बैटरी के लिए बोतल में बारिश का पानी भर रही थी। उस समय उसके पिता मजदूरी के काम पर गए हुए थे, जिससे वह घर पर अकेली थी। परिजनों की शिकायत के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाला करीब 45 वर्षीय व्यक्ति अपनी छत से कूदकर नाबालिग के घर की छत पर पहुंचा और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।
नाबालिग ने दिखाई हिम्मत, शोर मचाकर मांगी मदद (Minor Safety | Women Safety | Uttarakhand Breaking News)
परिजनों के अनुसार, नाबालिग ने आरोपी का विरोध किया और जोर-जोर से शोर मचाया। मौका मिलते ही वह खुद को छुड़ाकर नीचे भागी और आसपास के लोगों से मदद मांगी। लोगों के इकट्ठा होने की भनक लगते ही आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों और परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
यह भी पढ़े :Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ सांप के डंसने से युवती की गई जिंदगी, झाड़ फूंक बना कारण
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी की तलाश जारी (Police Investigation | BNS | POCSO Act)
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। परिजनों की लिखित शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। वहीं पीड़िता के माता-पिता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
