UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Ramnagar Tiger attack: रामनगर में घास काट रही 65 वर्षीय महिला पर बाघ का हमला
1 min read
|Ramnagar News Today 65-Year-Old Woman Seriously Injured in Tiger Attack While Cutting Grass, Referred to Higher Centre| रामनगर में घास काट रही महिला पर बाघ का हमला, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
|Ramnagar News Today 65-Year-Old Woman Seriously Injured in Tiger Attack While Cutting Grass, Referred to Higher Centre| उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर वन प्रभाग से बाघ के हमले की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जंगल के समीप घास काटने गई एक बुजुर्ग महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें : Kashipur News Today: काशीपुर विवाहिता की चली गई जिंदगी पिता ने लगाई न्याय की गुहार
घास काटते समय किया बाघ ने हमला (Tiger Attack in Ramnagar)
जानकारी के अनुसार रामनगर वन प्रभाग के कुनखेत क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय बसंती देवी, पत्नी बाली राम, रविवार सुबह करीब नौ बजे बैली रिजॉर्ट्स के पास घास काटने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों से अचानक निकले बाघ ने उन पर हमला कर दिया। अप्रत्याशित हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों और वन विभाग ने पहुंचाया अस्पताल (Forest Department Rescue)
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। वन विभाग की कोसी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में घायल महिला को तत्काल रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, रामनगर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
यह भी पढ़ें : Rudrapur news live: रूद्रपुर छत में पतंग लेने गए मासूम की करंट लगने से चली गई जिंदगी
गंभीर हालत में किया गया हायर सेंटर रेफर (Higher Centre Referral)
अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर करने का निर्णय लिया। फिलहाल उनका उपचार जारी है और चिकित्सक लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
गांव में दहशत, वन विभाग से कार्रवाई की मांग (Wildlife Alert Uttarakhand)
बाघ के हमले के बाद कुनखेत और आसपास के इलाकों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने, बाघ की निगरानी करने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है। वहीं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
