UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ सांप के डंसने से युवती की गई जिंदगी, झाड़ फूंक बना कारण
1 min read
Pithoragarh news today: 22 years old bhawana died snake bite Pithoragarh siling village uttarakhand news live hindi.: सांप के डंसने पर युवती को अस्पताल की जगह ले गए झाड़ फूंक करने के लिए, इतने में बिगड़ी हालत चली गई जिंदगी
Pithoragarh news today: 22 years old bhawana died snake bite Pithoragarh siling village uttarakhand news live hindi. लोगों में अंधविश्वास इतना अधिक बढ़ गया है कि वह मरीज को अस्पताल ले जाने से पहले झाड़ फूंक के लिए बाबाओं के पास ले जाना ज्यादा बेहतर समझते हैं। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रहा है, जहां पर सांप के डंसने से एक युवती की मौत हो गई। हैरानी की बात तो यह है कि युवती को सांप के डंसने पर अस्पताल के बजाय झाड़ फूंक के लिए घर पर रखा गया जिसमें समय बर्बाद हुआ और युवती की जिंदगी भी नहीं बच सकी।
यह भी पढ़े :Kashipur news today: काशीपुर शादी के 6 माह बाद ही दुल्हन की गई जिंदगी दहेज हत्या का आरोप
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के सीलिंग की निवासी 22 वर्षीय भावना महर बीते शनिवार की सुबह 5:00 बजे बिस्तर पर आराम से सो रही थी। तभी बिस्तर पर सोते समय अचानक से सांप ने भावना को डस लिया। सांप के डंसते ही भावना की चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर भावना के परिजन डर गए वहीं धीरे-धीरे भावना की तबीयत बिगड़ने लगी।
झाड़ फूंक में किया समय बर्बाद चली गई बेटी की ज़िंदगी ( pithoragarh news today)
जैसे ही परिजनों को पता चला की भावना को सांप ने डंसा है तो उन्होंने करीब 9 घंटे तक घर पर ही झाड़ू फूंक किया जिससे सांप का जहर उसके शरीर में फैलने लगा। भावना की हालत गंभीर होती रही जिसे देखते हुए परिजन उसे काफी देर बाद जिला अस्पताल ले गए ,जहां पर कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़े :Haldwani News Today: हल्द्वानी में अखाड़ा बना बेस अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में जमकर चले लात घूसे
डॉक्टर ने की लोगों से विशेष अपील ( pithoragarh snake bite news)
डॉक्टरों का कहना है कि यदि भावना को समय रहते अस्पताल ले जाया जाता तो उसकी जिंदगी बच सकती थी। लेकिन भावना के परिजनों ने लापरवाही करते हुए झाड़ फूंक में पूरा समय बर्बाद कर दिया। डॉक्टर ने लोगों से अपील की है कि सांप के काटने पर झाड़ फूंक नहीं बल्कि सर्पविषरोधी दवा का उपयोग कर जान बचाई जा सकती है इसलिए झाड़ फूंक में समय बर्बाद ना करें।
