Connect with us
Uttarakhand news live: electricity department workers strike today on bharat bandh 12 feb 2026 breaking update
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand news live)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news live: उत्तराखण्ड बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, भारत बंद में होंगे शामिल

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news live: उत्तराखण्ड बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, भारत बंद में होंगे शामिल

1 min read

Uttarakhand news live: प्रदेशभर के बिजली कर्मचारी आज एक दिन की हड़ताल पर

Uttarakhand news live: electricity department workers strike today on bharat bandh 12 feb 2026 breaking update: ऑल इंडिया पावर इंजीनियर फेडरेशन के आहवान पर आज उत्तराखंड के बिजली कर्मचारी एक दिन की हड़ताल पर रहने वाले हैं। इस हड़ताल के दौरान अलग-अलग जगह पर केंद्र के निजीकरण संबंधी बिल के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि इस हड़ताल में देश के 27 लाख बिजली कर्मचारी और अभियंता एक दिन की राष्ट्रीयव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे।

यह भी पढ़े :Uttarakhand electricity bill unit rate: उत्तराखंड में महंगी हुई बिजली, UPCL ने बढ़ाए दाम

बता दें ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के आहवान पर आज गुरुवार को उत्तराखंड के बिजली कर्मचारी पावर सेक्टर के निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर रहने वाले हैं। दरअसल इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 एवं प्रस्तावित नेशनल इलेक्ट्रिसिटी पॉलिसी 2026 को वापस लेने और पावर सेक्टर के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर यह हड़ताल जारी रहने वाली है।

बिजली कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर रहेंगे हड़ताल पर

फेडरेशन के चैयरमेन शैलेंद्र दुबे ने बताया कि पहली बार बिजली कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा और 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भी आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया है। बिजली कर्मचारी इंजीनियर मजदूर संगठन और किसान की संयुक्त भागीदारी से 12 फरवरी को हड़ताल स्वतंत्र भारत के इतिहास की सबसे बड़ी औद्योगिक कार्रवाई में से एक मानी जा रही है। हड़ताल की प्रमुख मांगों में आउटसोर्सिंग पर रोक लगाना नियमित पदों पर सीधी भर्ती करना आउट सोर्स कर्मियों का नियमितकारण भी शामिल है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top