UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Uttarakhand News: हल्द्वानी में भाई से विवाद के बाद पुल से कूदी युवती, लोगों की सूझबूझ से बची जान
1 min read
Uttarakhand Haldwani News Hindi girl Rescued After Jumping from Gaula Bridge Following Family Dispute: भाई से हुआ विवाद तो बहन ने नदी में लगाई छलांग, हालत गंभीर होने पर STH में भर्ती
Uttarakhand Haldwani News Hindi girl Rescued After Jumping from Gaula Bridge Following Family Dispute : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां पर भाई बहन के बीच हुए घरेलू विवाद के बाद बहन ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सतर्कता से युवती की ज़िंदगी बच गई जिसे STH अस्पताल भर्ती किया गया है।
यह भी पढ़े :Anantnag terrorist attack today: अनंतनाग में आतंकी हमला हेड कांस्टेबल शहीद सर्च अभियान शुरू
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी 20 वर्षीय मुस्कान का बीते दिन किसी बात को लेकर अपने भाई से विवाद हो गया था। विवाद होने के कारण मुस्कान घर से निकलकर सीधा गौला पुल पहुंची और उसने नदी में छलांग लगा दी।
यह भी पढ़े :Pithoragarh landslide today: पिथौरागढ़ में भारी भूस्खलन भरभराकर गिरा पूरा पहाड़
स्थानीय लोगों ने बचाई जान ( haldwani news today)
मुस्कान के छलांग लगाते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया जिन्होंने तुरंत नदी में उतरकर मुस्कान को बाहर निकाला और समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाया गया। उचित समय पर मदद मिलने के कारण मुस्कान की जिंदगी बच गई जिसे सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती किया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ( haldwani news breaking)
बताते चलें गौला पुल पर पहले भी लोगों द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया जा चुका है। कुछ दिन पहले इसी पुल से एक किशोर ने छलांग लगाकर अपनी जान दी थी। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने पुल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
