Connect with us
Bageshwar crime news: Naval Kishore sorari clerk Dayanand Tamta Principal murder case Atal Utkrisht GIC Bhatkhola arrested.
Image : social media प्रधानाचार्य फोटो सोशल मीडिया( Bageshwar crime news)

Home / Bageshwar / Bageshwar crime news: बागेश्वर प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा का हत्यारोपी क्लर्क नवल किशोर फरार

Bageshwar UTTARAKHAND NEWS

Bageshwar crime news: बागेश्वर प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा का हत्यारोपी क्लर्क नवल किशोर फरार

1 min read

Bageshwar news today Bageshwar school news today Bageshwar school principal murder case dayanand tamta GIC bhatkhola Bageshwar बागेश्वर में स्कूल जा रहे प्रभारी प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, विद्यालय के लिपिक पर वारदात का आरोप; 

Bageshwar crime news: Naval Kishore sorari clerk Dayanand Tamta Principal murder case Atal Utkrisht GIC Bhatkhola arrested. Uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से शनिवार सुबह सामने आई एक सनसनीखेज घटना ने शिक्षा जगत को झकझोर कर रख दिया। दरअसल अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला के प्रभारी प्रधानाचार्य एवं गणित प्रवक्ता दयानंद टम्टा की स्कूल जाते समय चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात को विद्यालय में तैनात एक लिपिक नवल किशोर सोराड़ी ने अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस आरोपी को ढूंढ रही  है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े :Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ 3 फीट के चन्नू भट्ट बने निर्विरोध उप प्रधान हौसलों से मारी बाजी

स्कूल के रास्ते में प्रधानाचार्य पर हुआ हमला (Bageshwar Crime News today)

जानकारी के अनुसार, बागेश्वर जिले के सैंज निवासी करीब 55 वर्षीय दयानंद टम्टा रोज की तरह शनिवार सुबह विद्यालय के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि वह अपनी कार से मुख्य सड़क तक पहुंचे और वहां से पैदल राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला की ओर जा रहे थे।इसी दौरान विद्यालय के रास्ते में पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में प्रधानाचार्य गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया (Bageshwar School Principal Dayanand tamta Murder)

हमले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दयानंद टम्टा को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वेतन विवाद को लेकर नाराजगी की बात सामने आई (Bageshwar school news today Salary Dispute)

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी लिपिक कथित तौर पर वेतन संबंधी किसी विवाद को लेकर प्रधानाचार्य से लंबे समय से नाराज चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते उसने प्रधानाचार्य पर हमला किया।हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसे लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और परिस्थितियों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

आरोपी लिपिक की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस, जांच  जारी (Bageshwar Police principal murder case)

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विद्यालय के लिपिक नवल किशोर सोराड़ी की गिरफ्तारी की तैयारी में है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वारदात से जुड़े सभी तथ्यों को जुटाया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की भी जांच की है। हत्या में इस्तेमाल हथियार समेत अन्य साक्ष्यों को लेकर भी पुलिस पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े :Rishikesh roadways accident: दिल्ली से ऋषिकेश आ रही रोडवेज दुर्घटनाग्रस्त चलती बस से कूदे यात्री

घटना से विद्यालय में शोक, शिक्षक समाज में आक्रोश (Uttarakhand Crime News Today)

प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की हत्या की खबर फैलते ही राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय में घटना के बाद भय और तनाव का माहौल है। शिक्षक समाज ने घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हत्या से जुड़े प्रत्येक पहलू को जांच के दायरे में रखा गया है।

एक दिन पहले BEO को दी थी धमकी

घटना पर खंड शिक्षा अधिकारी आशाराम के ने बताया कि घटना से एक दिन पहले आरोपी का फोन आया था। उसने कहा था, “मेरा वेतन जारी करो, नहीं तो वहीं आकर पीटूंगा।” इसके बाद से माना जा रहा है कि आरोपी पहले से ही गुस्से में था। पुलिस इस कॉल डिटेल और विभागीय रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। आरोपी का करीब चार महीने पहले विभागीय कार्यों में लापरवाही और अभद्र व्यवहार के आरोप में वेतन रोक दिया गया था। इसके बाद से वह विभागीय अधिकारियों से नाराज चल रहा था।

आरोपी चंपावत के पाटी का रहने वाला

बताते चलें आरोपी विद्यालय में वरिष्ठ सहायक (क्लर्क) के पद पर तैनात था और मूल रूप से चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र का निवासी है। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जिले की सीमाओं पर भी निगरानी बढ़ाई गई है। दयानंद टम्टा वर्ष 2005 से जीआईसी भटखोला में कार्यरत थे। पिछले करीब तीन वर्षों से वह प्रभारी प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनका परिवार सैंज क्षेत्र में रहता है। परिवार में पत्नी, 24 वर्षीय बेटा और 20 वर्षीय बेटी हैं। दोनों बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।

Continue Reading

More in Bageshwar

To Top